झांसी रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाका चंद्रवदनी इलाके में रहने वाली महिला जिस मकान में किराये से रहती है। उसी मकान में विजय सोनी किराये से रहता है। …और पढ़ें

HighLights
- ग्वालियर के नाका चंद्रवदनी क्षेत्र का मामला
- बदनामी के डर से डेढ़ महीने तक चुप रही पीड़िता
- पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के झांसी रोड इलाके में रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला जिस मकान में किराये से रहती है,उसी में आरोपी भी किराये से रहता है। उसने महिला को अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर थप्पड़ भी मारे।
महिला करीब डेढ़ माह तक बदनामी के डर से चुप रही। जब महिला को वह ब्लैकमेल करने लगा तो परेशान होकर एफआईआर दर्ज कराई। झांसी रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाका चंद्रवदनी इलाके में रहने वाली महिला जिस मकान में किराये से रहती है। उसी मकान में विजय सोनी किराये से रहता है। 23 मार्च को विजय सोनी ने महिला को बहान से अपने घर बुलाया। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था।
महिला के घर पर कोई नहीं था। विजय भी घर पर अकेला था। दोनों हंसी-मजाक कर रहे थे, इसी दौरान आरोपित ने महिला को पकड़ लिया। फिर महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला के विरोध करने पर उसने मारपीट की। महिला को जान से मारने की धमकी दी। महिला बदनामी के डर से चुप रही। वह महिला को दोबारा बुलाने लगा।महिला ने अपने पति को बताया। फिर दोनों थाने पहुंचे और एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी पकड़ लिया है…
महिला के साथ किरायेदार ने ही दुष्कर्म किया। वह लगातार धमका रहा था। महिला के साथ मारपीट भी की। आरोपी को पकड़ लिया है।- शक्ति सिंह यादव थाना प्रभारी, झांसी रोड
