ग्वालियर जिला न्यायालय में 12 मई को मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान होगा। 6298 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 12 May 2026 08:38:28 AM (IST)Updated Date: Tue, 12 May 2026 08:38:28 AM (IST)

मप्र स्टेट बार काउंसिल चुनाव के ग्वालियर में आज मतदान, 6298 अधिवक्ता चुनेंगे अपने प्रतिनिधि
मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल के चुनाव के लिए तैयारियां पूरी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सुबह 10 से शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे वोट
  2. ग्वालियर से 12 प्रत्याशी मैदान में
  3. मतदान के लिए पहचान पत्र या सनद लाना जरूरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल के चुनाव के लिए मंगलवार 12 मई को जिला न्यायालय परिसर में मतदान होगा। मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जिला न्यायालय भवन स्थित हनुमान मंदिर के सामने सुभाषचंद्र बोस बार कक्ष में मतदान केंद्र बनाया है। अधिवक्ता सुबह 10 से शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।

मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल की महत्वपूर्ण जानकारियां

  • चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए छह मतदान बूथ बनाए हैं।
  • ग्वालियर जिले में कुल 6298 अधिवक्ता मतदाता हैं।
  • ग्वालियर से 12 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें चार महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं।
  • मतदान प्रक्रिया के तहत सबसे पहले अधिवक्ताओं को हेल्प डेस्क पर जाना होगा।
  • उन्हें एक पर्ची दी जाएगी, जिसमें उनका नाम, मतदाता क्रमांक और बूथ क्रमांक अंकित रहेगा।
  • संबंधित बूथ पर पर्ची जमा करने पर मतपत्र दिया जाएगा।
  • मतपत्र भरने के बाद उसे मतपेटी में डालना होगा।
  • मतदान केंद्र पर प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है।
  • चुनाव अधिकारियों के अनुसार मतदान के दौरान पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य रहेगा।
  • अधिवक्ता स्टेट बार काउंसिल या हाई कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा जारी पहचान पत्र दिखाकर मतदान कर सकेंगे।
  • अधिवक्ताओं के पास पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है, वे अपनी सनद दिखाकर भी मतदान कर पाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed