नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्य रेलवे जोन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य प्रगति पर होने के कारण पांच ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कई प्रमुख ट्रेनें निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक रूट से संचालित होंगी।

इनका बदला मार्ग

रेलवे के मुताबिक ट्रेन क्रमांक 12630 निजामुद्दीन–यशवंतपुर एक्सप्रेस 15 मई को अपने नियमित मार्ग के स्थान पर मनमाड़, नासिक, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोनावला और पुणे होकर चलेगी।

इसी प्रकार ट्रेन क्रमांक 12627 कर्नाटका एक्सप्रेस 15 से 17 मई तक सोलापुर, कुर्डुवाडी, लातूर रोड, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर और मनमाड़ जंक्शन मार्ग से संचालित की जाएगी।

ट्रेन क्रमांक 11078 झेलम एक्सप्रेस 14 से 16 मई तक मनमाड़, नासिक, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत और लोनावला होकर संचालित होगी।

वहीं ट्रेन क्रमांक 20657 हुबली–निजामुद्दीन एक्सप्रेस 15 मई को कुर्दुवाड़ी, लातूर रोड, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर और मनमाड़ जंक्शन होकर चलेगी। ट्रेन क्रमांक 20658 निजामुद्दीन–हुबली एक्सप्रेस 17 मई को मनमाड़, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, लातूर रोड, कुर्दुवाड़ी और सोलापुर होकर संचालित की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed