फिलहाल इस पूरे मामले में टीआई का नाम आते ही पुलिस ने मामले में ढील बरतना शुरू कर दी है। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 11 May 2026 08:36:42 AM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 08:37:16 AM (IST)

ग्वालियर में बवाल: भोपाल टीआई प्रमोद नागर पर पिस्टल की बट से मारपीट का आरोप
डबरा में भोपाल से आए टीआइ की मारपीट से घायल युवक। नईदुनिया

HighLights

  1. डबरा में आधी रात हंगामा
  2. पड़ाव में सरेराह गुंडागर्दी
  3. पुलिस की भूमिका पर सवाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, डबरा। ग्वालियर-झांसी रोड बल्ला के डेरा पर आपसी विवाद के चलते हुई दो पक्षों में मारपीट की घटना के समय मौके पर भोपाल के टीआई प्रमोद नागर स्कार्पियो गाड़ी और वर्दी का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें फरियादी पक्ष का कहना है कि भोपाल से आए टीआई प्रमोद नगर ने अपनी गाड़ी में बिठाकर पिस्टल के बट से मारपीट की है।

फिलहाल इस पूरे मामले में टीआइ का नाम आते ही पुलिस ने मामले में ढील बरतना शुरू कर दी है। इसके बाद जब सूचना लोगों को लगी तो स्वजन के साथ थाने का घेराव कर दिया और हंगामा किया। उन्होंने पुलिस से मांग की है की संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

महिला ने दूसरी महिला को पीटा, बाल पकड़कर सड़क पर पटका

ग्वालियर के पड़ाव इलाके में एक महिला के साथ उसके पड़ोस में रहने वाली महिला ने बेरहमी से मारपीट की। रंजिश के चलते उस पर हमला किया। उसके बाल पकड़कर सड़क पर पटका और इसके बाद लात-घूंसों से मारपीट की। महिला को बचाने आई उसकी बहन पर भी हमला कर दिया। यह घटना कैमरे में नजर आई है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। पड़ाव के न्यू रेलवे कालोनी में झंडाधारी हनुमान मंदिर के पास रहने वालीं सरोज कुशवाह का लंबे समय से पड़ोसी संस्कृति शर्मा से विवाद चल रहा है। संस्कृति बीते रोज इनके घर के बाहर पहुंच गई। सरोज के घर के बाहर अभद्रता करने लगी। करीब 10 मिनट तक तो वह चुप रहीं। जब विरोध किया तो संस्कृति ने सरोज पर हमला कर दिया। बाल पकड़ा और जमीन पर पटका। फिर मारपीट की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed