नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गोला का मंदिर स्थित नारायण विहार कॉलोनी में रहने वाले युवक और उसके माता-पिता के साथ उसकी पत्नी व ससुराल वालों ने बेरहमी से मारपीट की। पत्नी के भाइयों ने युवक को पीटा, जबकि उसके माता-पिता ने समधन और समधी से मारपीट की।

यह घटना 26 मार्च की है, लेकिन एफआईआर अब दर्ज हुई है। यह लोग अब तक एफआईआर के लिए भटकते रहे। पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया, तब एफआईआर लिखी गई।

नारायण विहार कॉलोनी में रहने वाले देवी प्रजापति के बेटे संजू की शादी सोनम प्रजापति से हुई थी। 26 मार्च को संजू और सोनम का झगड़ा हो गया था। सोनम ने अपने भाई राहुल प्रजापति, नितिन और अरुण को फोन कर बुला लिया। इन्होंने आते ही मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान सोनम के पिता और मां भी आ गई। उसकी मां ने संजू की मां गुड्डी प्रजापति के साथ मारपीट की। फिर उसे जमीन पर पटका और सीने पर बैठकर गला दबाया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके चलते वह पांच दिन अस्पताल की आईसीयू और 10 दिन जनरल वार्ड में भर्ती रही।

नाराज पड़ोसी ने दूल्हा-दुल्हन और परिवार को पीटा

कुछ दिनों पहले ग्वालियर के आरोन क्षेत्र में शादी में शराब नहीं पिलाने पर पड़ोसी द्वारा दूल्हा-दुल्हन और पूरे परिवार के साथ मारपीट करने की घटना सामने आई थी। नशे में इन लोगों ने जमकर हंगामा किया था। मामला थाने तक पहुंचा था, जहां दोबारा झगड़ा हो गया और फिर दूसरे पक्ष ने भी मारपीट की।

आरोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाटई गांव में रहने वाले महेश जाटव की शादी थी। शादी होने के बाद महेश और उसके परिवार के लोग दुल्हन को लेकर घर पहुंचे थे।

दुल्हन आने के बाद घर में रस्में चल रही थीं। इसी दौरान महेश के पड़ोस में रहने वाला मनोज जाटव, हरनाम, भीम जाटव और नवल जाटव वहां आ गए। ये सभी शराब के नशे में थे। नशे में हंगामा करते हुए उन्होंने शादी में शराब नहीं पिलाने की बात कह महेश के साथ झगड़ा शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- गुना में पत्नी रोकती रही, लेकिन पति ने खा लिया जहर; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जब महेश ने जब विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महेश के पिता, मां और दुल्हन बचाने आईं, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद महेश के रिश्तेदारों ने भी मनोज व अन्य लोगों की पिटाई कर दी। इस मामले को लेकर रात को थाने पर भी भारी हंगामा हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed