ग्वालियर स्टेशन पर ताज एक्सप्रेस में भीख न मिलने पर एक नशेड़ी युवक ने ट्रेन पर पथराव कर खिड़की का कांच तोड़ दिया। यात्री की मदद से आरपीएफ ने आरोपित को …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 15 May 2026 09:19:03 PM (IST)Updated Date: Fri, 15 May 2026 09:19:03 PM (IST)

भीख नहीं दी तो ताज एक्सप्रेस पर किया पथराव, ग्वालियर स्टेशन पर बवाल
भीख नहीं दी तो ताज एक्सप्रेस पर किया पथराव। (AI से जेनरेट किया गया इमेज)

HighLights

  1. भीख नहीं दी तो ताज एक्सप्रेस पर पथराव
  2. आरोपी ने इमरजेंसी खिड़की पर फेंका पत्थर
  3. ग्वालियर स्टेशन पर मच गया बवाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। रेलवे सुरक्षा बल ने ताज एक्सप्रेस पर पथराव कर कांच तोड़ने वाले आरोपित को दबोच लिया है। आरोपित ने भीख न देने पर ट्रेन के बाहर से यात्री पर पथराव किया था। यह घटना शुक्रवार को ग्वालियर स्टेशन पर हुई। जानकारी के मुताबिक ट्रेन नंबर 12280 ताज एक्सप्रेस दोपहर में करीब 12 बजे ग्वालियर स्टेशन पर आई।

इमरजेंसी खिड़की पर फेंका पत्थर

इसी दौरान ट्रेन के कोच डी1 के बाहर यात्रियों द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़े हुए आरपीएफ ने पाया। ग्वालियर निवासी यात्री पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपित ने ट्रेन में उनसे भीख मांगी थी, लेकिन जब उन्होंने नहीं दी तो ग्वालियर स्टेशन पर कोच से उतरने के बाद उसने आपातकालीन खिड़की पर पत्थर फेंका, जिससे कांच टूट गया।

नशे का आदी है आरोपित

आरपीएफ ने आरोपित को दबोच लिया है। आरोपित 34 वर्षीय देवेंद्र पुत्र राकेश सिकरवार निवासी गुना का है। आरोपित ने बताया कि वह नशे का आदी है और भीख मांगकर जीवन यापन करता है। आरपीएफ ने आरोपित के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *