ग्वालियर में अलग-अलग क्षेत्रों में आगजनी और विवाद की घटनाएं सामने आईं। रिटायर्ड फौजी ने कार जलाई, दूसरी कार भी जली। अन्य मामलों में धमकी और आग लगाने क …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 04 May 2026 09:08:45 AM (IST)Updated Date: Mon, 04 May 2026 09:08:45 AM (IST)

पिटाई से नाराज रिटायर्ड फौजी ने पड़ोसी की कार में लगाई आग
एक रिटायर्ड फौजी ने मामूली विवाद की वारदात। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. गोला का मंदिर इलाके में मामूली विवाद के बाद कार जलाई
  2. रिटायर्ड फौजी ने पेट्रोल डालकर पड़ोसी की कार में आग
  3. आग की चपेट में आकर पास खड़ी दूसरी कार भी जली

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गोला का मंदिर इलाके में एक रिटायर्ड फौजी ने मामूली विवाद के बाद पड़ोसी की कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे पास खड़ी दूसरी कार भी जल गई। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मारपीट के बाद रिटायर्ड फौजी ने लगाई कार में आग

गोला का मंदिर स्थित गोवर्धन कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड फौजी संदीप भदौरिया का पड़ोसी से विवाद इतना बढ़ गया कि उसने बदले की भावना में कार जला दी। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात स्क\र्पियो चालक प्रमोद शर्मा से उसका विवाद हुआ और मारपीट भी हुई। इससे नाराज होकर संदीप ने पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदा और देर रात प्रमोद के रिश्तेदार की टाटा टियागो कार में आग लगा दी। इस आग में पास खड़ी एक और कार भी जल गई।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान

घटना की सूचना मिलने पर गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में संदीप पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए नजर आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मारपीट का बदला लेने के लिए उसने यह कदम उठाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *