ठगो ने बुधवार को 60 साल की वृद्धा को मुरार के सदर बाजार में घटना का अंजाम दिया था। वृद्धा की शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज की थी। पुलिस ने सर्चिंग कर …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 01 May 2026 09:23:43 AM (IST)Updated Date: Fri, 01 May 2026 09:28:00 AM (IST)

ग्वालियर में ठगी का पर्दाफाश: दान दिलाने का झांसा देकर 60 साल की वृद्धा से गहने ठगने वाले ठग शिवपुरी के सतनवाड़ा से गिरफ्तार
ठगो से बरामद जेवर

HighLights

  1. पुलिस ने आरोपितों को शिवपुरी के सतनवाड़ा से पकड़ा
  2. ठगी की और भी वारदात खुलेंगी
  3. बाजार से पंखा खरीदकर लौट रही थी तब हुई वृद्धा से ठगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। दान दिलाने का झांसा देकर मुरार में वृद्धा से गहने ठगने वाले दोनों ठग पकड़े गए हैं। इन्हें शिवपुरी के सतनवाड़ा से पकड़ा गया है। पुलिस इनसे और पूछताछ कर रही है। आशंका है कि इनसे ठगी की और भी वारदात खुल सकती हैं।

दो युवकों ने दिया था घटना का अंजाम

मुरार थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाल टिपारा क्षेत्र की रहने वालीं 60 वर्षीय रामवती कुशवाह बाजार से पंखा खरीदने के लिए गई थीं। वह पंखा खरीदकर सदर बाजार से लौट रही थीं। रास्ते में दो युवक मिले। इन युवकों ने वृद्धा से कहा कि सेठ के घर बेटा हुआ है, दान दिलाना चाहते हैं। दोनों बहाने से वृद्धा को ले गए। कुछ दूरी पर ले जाकर कहा कि गरीब दिखना होगा, जिससे दान में अधिक रुपये मिलेंगे। वृद्धा से उसका मंगलसूत्र, टाप्स उतरवा लिए और 500 रुपये भी ले लिए।

ठग सीसीटीवी कैमरे में भी नजर आए

फिर यह दोनों गायब हो गए। दोनों के गायब होने पर वृद्धा को ठगी का पता लगा। वृद्धा की शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज की। ठग सीसीटीवी कैमरे में भी नजर आए। इन युवकों की तलाश पुलिस ने शुरू की। पुलिस इन्हें तलाशती हुई शिवपुरी में सतनवाड़ा तक पहुंच गई। यहां से दोनों ठगों को पकड़ लिया।

एक ठग शिवपुरी का तो दूसरा महाराष्ट्र

पकड़े गए ठगों के नाम सैलानी पिता स्व. गंगाराम आदिवासी निवासी ग्राम टेह, सतनवाड़ा, शिवपुरी और श्रीनिवास उर्फ कन्हैया पुत्र रामदास काले निवासी शिवाजीनगर नांदेड़, महाराष्ट्र, हाल निवासी सतनवाड़ा हैं। इनके पास से ठगे गए गहने और रुपये बरामद हो गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *