माधोगंज इलाके में रहने वाले डाक्टर की शादी में मुंबई का बिल्डर गनर लेकर पहुंच गया। दूल्हा चार गनर देखकर बोला- इतनी सुरक्षा की जरूरत नहीं है। दूल्हा हं …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 29 Apr 2026 08:42:52 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Apr 2026 08:42:51 PM (IST)

डॉक्टर की शादी में चार गनर लेकर पहुंचा मुंबई का बिल्डर, दूल्हा हंसा तो विवाद, फोन पर धमकाया
डॉक्टर की शादी में चार गनर लेकर पहुंचा मुंबई का बिल्डर (एआई इमेज)

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। माधोगंज इलाके में रहने वाले डाक्टर की शादी में मुंबई का बिल्डर गनर लेकर पहुंच गया। दूल्हा चार गनर देखकर बोला- इतनी सुरक्षा की जरूरत नहीं है। दूल्हा हंसने भी लगा। इस पर नाराज होकर बिल्डर चला गया। उसने पहले तो इंटरनेट मीडिया पर अपशब्द बोलते हुए वीडियो अपलोड किया। जब डाक्टर ने फोन लगाया तो धमकाना शुरू कर दिया। वाट्स एप पर भी धमकी भरे संदेश भेजे। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

इंपीरियल गोल्फ रिसोर्ट में समारोह के दौरान विवाद

माधोगंज निवासी डा.जीशान पुत्र इरफान खान की 24 अप्रैल को इंपीरियल गोल्फ रिसोर्ट से शादी थी। शादी में उनका रिश्तेदार साजिद शेख निवासी मुंबई भी आया था। साजिद मुंबई में बिल्डर है और मूल रूप से भिंड जिले के आलमपुर का रहने वाला है। वह अपने साथ चार गनर लेकर आया था। दूल्हे पर भी गनर ही जब फोटो खिंचाने पहुंचा तो गनर साथ थे। इस पर डॉ. जीशान ने हंसते हुए कहा कि यहां इतनी सुरक्षा की जरूरत नहीं है। इस पर साजिद नाराज हो गया और गुस्से में शादी से चला गया।

सोशल मीडिया पर अपलोड किया आपत्तिजनक वीडियो

साजिद ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया। जिसमें वह डा.जीशान एवं उनके स्वजनों को लेकर आपत्तिजनक बातें बोल रहा था। यह वीडियो डाक्टर को उनके रिश्तेदार ने भेजा। रिश्तेदार ने जब वीडियो भेजा तो उन्होंने इसे लेकर साजिद को काल किया। वह काल पर धमकाने लगा। उसने अभद्र भाषा में बात की और गोली मारने तक की धमकी दी। फिर वाट्स एप पर कई बार धमकी भरे संदेश भेजे। वाइस नोट भी भेजे। इस मामले में डाक्टर द्वारा शिकायत की गई। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें- धार भोजशाला विवाद: ‘मलबे से बनी है मस्जिद, मंदिर तोड़ने का कोई प्रमाण नहीं’, हाई कोर्ट में मुस्लिम पक्ष की दलील



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *