रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सदैव वैध टिकट के साथ यात्रा करें। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 12 Jun 2026 11:46:20 AM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jun 2026 11:47:23 AM (IST)

झांसी मंडल रेल प्रबंधक ने डबरा स्टेशन पर चलाया किलाबंदी अभियान, 249 लोग बेटिकट पकड़े गए, वसूला 1.42 लाख रुपये का जुर्माना
डबरा स्टेशन पर यात्रियों के टिकट चेक करते रेलकर्मी। सौजन्य: रेलवे

HighLights

  1. डबरा स्टेशन पर रेलवे का बड़ी कार्रवाई
  2. गंदगी फैलाने वाले पर भी की गई कार्रवाई
  3. आगे भी विशेष अभियान जारी रखेगा रेलवे

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। झांसी मंडल के डबरा रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में सघन किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान का उद्देश्य यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने के लिए जागरूक करना तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। अभियान का संचालन मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक एमएल मीणा व मुख्य टिकट निरीक्षक झांसी स्टेशन अशोक त्रिपाठी की निगरानी में किया गया।

अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित टिकट पर यात्रा, निर्धारित सीमा से अधिक बिना बुक कराए गए सामान के परिवहन तथा रेलवे परिसर में गंदगी फैलाने जैसे मामलों में कुल 249 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनसे एक लाख 42 हजार 800 का राजस्व प्राप्त हुआ। इस विशेष अभियान में टिकट जांच स्टाफ के रूप में अनिल कुमार सिकरवार, विकास श्रीवास्तव, अजेंद्र कुमार, रामकेश मीणा एवं विनोद यादव की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सदैव वैध टिकट के साथ यात्रा करें, निर्धारित नियमों का पालन करें तथा रेलवे परिसरों की स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें। ऐसे विशेष अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *