नईदुनिया द्वारा इस अनियमितता का खुलासा किए जाने के बाद मचे बवाल और लोकायुक्त में जांच प्रकरण दर्ज होने और डीएमई स्तर पर कराई गई जांच के बाद अब जीआरएमस …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 12 Jun 2026 01:12:35 PM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jun 2026 01:13:05 PM (IST)

ग्वालियर: सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की कैंटीन का ठेका निरस्त; लोकायुक्त की जांच और मीडिया के खुलासे के बाद बैकफुट पर जीआरएमसी डीन
सोशल मीडिया।

HighLights

  1. ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन बांट दिया था कैंटीन का ठेका
  2. लोकायुक्त और डीएमई की सख्ती के बाद आनन-फानन में लिया फैसला
  3. अब जेएएच के सरकारी किचन से मरीजों को मिलेगा भोजन

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में अराईज एवं अवे फाउंडेशन समिति को दिया गया कैंटीन संचालन का ठेका समाप्त कर दिया गया है। जिस अनुबंध को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे, उसे देने वाले जीआरएमसी डीन डॉक्टर आरकेएस धाकड़ ने ही अब इसे निरस्त करने के आदेश जारी किए हैं।

इस मामले का सबसे दिलचस्प और विवादास्पद पहलू यह है कि जिस अनुबंध प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए गए थे, उसे डीन कार्यालय द्वारा ही अंजाम दिया गया था। अब जब मामले में जांच की आंच तेज हुई, तब स्वयं डीन द्वारा ही अनुबंध निरस्त करना चर्चा का विषय बना हुआ है।

naidunia_image

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कैंटीन संचालन के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया अनिवार्य थी, लेकिन इसे दरकिनार करते हुए ऑफलाइन तरीके से सीधे ठेका आवंटित किया गया था। नईदुनिया द्वारा इस अनियमितता का खुलासा किए जाने के बाद मचे बवाल और लोकायुक्त में जांच प्रकरण दर्ज होने और डीएमई स्तर पर कराई गई जांच के बाद अब जीआरएमसी डीन ने आनन-फानन में अनुबंध निरस्त कर दिया। डीन द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक कैंटीन का ठेका समाप्त करने के साथ ही जेएएच शासकीय किचन के प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एवं कार्डियोलाजी विभाग में भर्ती मरीजों को शासकीय किचन से आवश्यक्तानुसार भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

naidunia_image



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *