ग्वालियर के लभेड़पुरा में दुकान पर विवाद के बाद नकाबपोश बदमाशों ने परिवार पर हमला कर दिया। महिलाओं सहित सभी को पीटा। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने आठ आ …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 01 Jun 2026 08:41:40 AM (IST)Updated Date: Mon, 01 Jun 2026 08:41:40 AM (IST)

ग्वालियर में सामान न मिलने पर बदमाशों ने दुकानदार को पीटा, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा; आठ गिरफ्तार
बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने एक परिवार पर हमला कर दिया।

HighLights

  1. दुकान पर सामान न मिलने से शुरू हुआ विवाद।
  2. नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को 15 मिनट पीटा।
  3. महिलाओं को भी नहीं बख्शा, जमकर पथराव किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के झांसी रोड इलाके में बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। यह लोग उन्हें लाठी-डंडों से करीब 15 मिनट तक पीटते रहे, महिलाओं तक को नहीं छोड़ा। वहीं आरोपियों ने पथराव भी किया। पुलिस ने एफआइआर दर्ज की और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें जिस तरह से आरोपी हमला कर रहे हैं, वह बताता है कि इन्हें पुलिस का डर नहीं है। पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व से भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

झांसी रोड थाना क्षेत्र के लभेड़पुरा गांव में रहने वाले विनीत बाथम दुकान चलाते हैं। इनकी दुकान पर मलखान परिहार और मोनू यादव रात को शराब पीने के लिए डिस्पोजल गिलास और पानी की बोतल खरीदने आए थे। दुकान में यह सामान नहीं था, तो मना कर दिया। आइस्क्रीम मांगी यह भी दुकान में नहीं थी। इस पर मलखान परिहार अभद्रता करने लगा। अभद्रता का विरोध किया तो दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।

उसके बाद मलखान ने अपने परिजन व साथियों को बुला लिया। इन लोगों ने पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट की। विनीत, उसके पिता और घर की महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। रात को मारपीट करने के बाद आरोपी पहले थाने पहुंच गए। अपने साथ मारपीट की शिकायत कर बाथम परिवार पर एफआइआर दर्ज करा दी। वीडियो सामने आया तो थाने से भागे। पुलिस ने इन पर एफआइआर दर्ज कर ली। रात से इनके घरों पर दबिश दी जा रही थी। शाम तक आठ आरोपी पकड़े गए।

खंडा उठाकर हत्या करने की कोशिश

एक आरोपी ने बड़ा खंडा उठाकर विनीत पर पटककर हत्या की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसके साथी ने रोक दिया। उसने खंडा दूसरी तरफ फेंक दिया। यह वीडियो में साफ नजर आ रहा है।

यह आरोपी पकड़े

जितेंद्र सिंह परिहार, अवतार सिंह परिहार, तजेंद्र सिंह परिहार, जवाहर सिंह परिहार, राजू परिहार, मलखान सिंह परिहार, लाखन सिंह यादव, दौलत सिंह।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *