इंदरगंज क्षेत्र में होटल एमआर-इन में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। …और पढ़ें

HighLights
- शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप
- पति से तलाक कराने के बाद आरोपित मुकर गया
- पुलिस ने आरोपित अमन खान को किया गिरफ्तार
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। इंदरगंज क्षेत्र में होटल एमआर-इन में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता से पहले अमन खान निवासी माधोगंज ने शादी करने की बात कही। वह पहले से शादीशुदा थी। पति से तलाक करा दिया। दुष्कर्म करने के बाद शादी करने से मुकर गया।
पुलिस ने एफआईआर दर्ज की
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अमन खान की दोस्ती महिला से हुई थी। महिला की दो बेटियां भी हैं। महिला से दोस्ती करने के बाद उसने शादी का प्रस्ताव रखा।
महिला बोली कि वह पहले से शादीशुदा है। इस पर उसने कहा कि वह पति से तलाक ले लेगी तो उसके साथ शादी कर लेगा। महिला ने पति से तलाक ले लिया।
आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया
25 मार्च को आरोपित उसे होटल एमआर-इन ले गया। यहां दुष्कर्म किया। इसके बाद फोन उठाना भी बंद कर दिए। पीड़िता ने थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- मरीजों के परिजनों को बड़ी राहत, भोपाल और उज्जैन के सरकारी अस्पतालों में CSR फंड से बनेंगे रैन बसेरे
