महिला ठग पहले लंदन की लूसी आर. चार्ल्स बनी और ठेकेदार से चैटिंग की। फिर ठेकेदार के लिए ब्रिटिश पाउंड भेजने की बात कही। अलग-अलग टैक्स के नाम पर एक लाख …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 09 May 2026 10:22:07 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 10:22:06 PM (IST)

लंदन की 'लूसी' बनकर ग्वालियर के ठेकेदार को लूटा, 95 हजार ब्रिटिश पाउंड का दिया लालच, ₹1.23 लाख की ठगी
ग्वालियर में ब्रिटिश करेंसी के जाल में फंसे ठेकेदार।

HighLights

  1. ग्वालियर में ब्रिटिश करेंसी के जाल में फंसे ठेकेदार
  2. फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट से शुरू हुई ठगी की कहानी
  3. फर्जी लूसी और डॉक्टर ने मिलकर रचा पूरा षड्यंत्र

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शातिर महिला ठग ने शहर के हरिशंकरपुरम में रहने वाले ठेकेदार से 1.23 लाख रुपये की ठगी कर ली। महिला ठग पहले लंदन की लूसी आर. चार्ल्स बनी और ठेकेदार से चैटिंग की। फिर ठेकेदार के लिए ब्रिटिश पाउंड भेजने की बात कही। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट की कर्मचारी बनकर महिला ठग ने ही अलग-अलग टैक्स के नाम पर एक लाख 23 हजार 600 रुपये ठग लिए। इस मामले में झांसी रोड थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

फ्रेंड रिक्वेस्ट से शुरू हुआ जाल

कमलकांत यादव निवासी हरिशंकरपुरम 24 अप्रैल को फेसबुक अकाउंट चला रहे थे। तभी उनके फेसबुक अकाउंट पर लूसी आर. चार्ल्स नाम की महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। प्रोफाइल पर विदेशी महिला की ही फोटो लगी थी। महिला ने चैटिंग शुरू कर दी। इसी बीच एक और महिला से दोस्ती हुई, जिसकी प्रोफाइल पर डॉ. पेट्रोशिया आर. मेडिसन लिखा था।

95 हजार ब्रिटिश पाउंड का झांसा

चैटिंग के दौरान महिला ने इनसे भारत घूमने आने की बात कही। साथ ही कहा कि वह जब आएगी तो पहले से ब्रिटिश पाउंड उसके नाम भेज रही है। उसने करीब 95 हजार ब्रिटिश पाउंड भेजने की बात कही। यह सुनकर कमलकांत लालच में आ गया। करंसी एक्सचेंज के लिए भेजने की बात कही थी।

एयरपोर्ट कर्मचारी बनकर वसूली

कमलकांत के पास अगले दिन दूसरे नंबर से कॉल आया। इस बार भी कॉल करने वाली महिला ही थी, लेकिन उसने खुद को मुंबई एयरपोर्ट का कर्मचारी बताया। महिला ने कहा कि उसके नाम से ब्रिटिश करंसी आई है। यह अगर आगे बढ़ानी है तो टैक्स देना होगा। पहले 38 हजार 500 फिर 88 हजार 600 रुपये जमा करवाए। इसके बाद 60 हजार रुपये और मांगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *