मृतका के पिता का कहना है कि उन्होंने बेटी को कभी मोबाइल फोन नहीं दिलाया था। घटनास्थल से मिला मोबाइल किसका है और घर तक कैसे पहुंचा, इसकी उन्हें कोई जान …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 10 Jun 2026 06:36:14 PM (IST)Updated Date: Wed, 10 Jun 2026 06:39:02 PM (IST)

भोपाल में 17 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी, बगल के कमरे में गर्भनिरोधक गोलियों का पत्ता मिला
भोपाल में युवती ने की आत्‍महत्‍या।

HighLights

  1. गर्भनिरोधक गोलियों का पत्ता मिला
  2. पिता बोले: मैंने नहीं दिलवाया
  3. फिर टूटा मोबाइल किसका,

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बजरिया थाना क्षेत्र स्थित 17 वर्षीय किशोरी ने अपने घर में फांसी लगा ली। उसका शव बंद कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। शव के पास ही एक टूटा हुआ मोबाइल और दूसरे कमरे में गर्भनिरोधक गोलियों का पत्ता मिला है। इससे प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी की शंका जताई जा रही है।

पिता का कहना है कि उन्होंने कभी किशोरी को फोन नहीं दिलवाया तो टूटा मोबाइल किसका है। वहीं किशोरी के शार्ट पीएम में खुलासा हुआ है कि उसे गर्भ धारण नहीं था।

बजरिया थाना प्रभारी शिल्पा कौरव का कहना है कि टूटे हुए मोबाइल को रिपेयर करवाया जाएगा, जिसके बाद उसकी जांच में खुदकुशी के कारणों में अहम सबूत मिल सकता है। पुलिस स्वजनों के बयान भी दर्ज कर रही है।

पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी बजरिया थाना क्षेत्र में अपने पिता और दो छोटे भाई-बहन के साथ रहती थी। उसके पिता एक होटल में काम करते हैं, जबकि करीब आठ साल पहले उसकी मां तलाक ले चुकी थी, जो अलग रहती है। घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे की है।

पिता काम पर गए थे, जबकि दोनों छोटे भाई-बहन घर के बाहर खेल रहे थे। रात में जब वे घर लौटे तो उन्होंने बहन को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद उन्होंने अपने चाचा को सूचना दी। इसके बाद चाचा ने छात्रा के पिता को मौके पर बुलाया।

पिता के पहुंचने पर दरवाजे में बने छेद से अंदर झांककर देखा गया। संदेह होने पर किसी तरह दरवाजा खोला गया तो किशोरी कमरे में फंदे पर लटकी मिली। स्वजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण किया।

मृतका के पिता का कहना है कि उन्होंने बेटी को कभी मोबाइल फोन नहीं दिलाया था। घटनास्थल से मिला मोबाइल किसका है और घर तक कैसे पहुंचा, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कमरे में मिला गर्भनिरोधक गोलियों का पत्ता भी परिवार के लिए हैरानी का विषय बना हुआ है।

बजरिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मोबाइल की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वजनों के बयानों के आधार पर खुदकुशी के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed