ग्वालियर की 17 वर्षीय छात्रा और शादीशुदा युवक के शव हाथरस में रेलवे ट्रैक पर मिले। दोनों प्रेम संबंध में थे। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर …और पढ़ें

HighLights
- हाथरस रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती के शव मिले।
- दोनों ग्वालियर से लापता थे, प्रेम संबंध बताए गए।
- युवक शादीशुदा था, एक बेटी का पिता भी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के मुरसान नगर के गांव दर्शना के पास सोमवार दोपहर रेल ट्रैक पर मिले शवों की पहचान ग्वालियर निवासी 17 वर्षीय रिया कुशवाहा और 25 वर्षीय शादीशुदा युवक आनंद कुशवाह के रूप में हुई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। दोनों घर से लापता था। युवक विवाहित था और उसकी एक बेटी भी है, जबकि रिया 10वीं की छात्रा थी।
पुलिस के अनुसार, रिया पुत्री कल्याण सिंह कुशवाह, बत्तिया का पुरा, गिरवाई नाका, ग्वालियर की निवासी थी। आनंद पुत्र भीकम कुशवाह ग्राम सौजना का निवासी था। रिया 30 मई को अचानक गायब हो गई थी। परिवार ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की। रिया का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने थाना गिरवाई पुलिस को सूचना दी। परिवार को रिया के आनंद से प्रेम संबंध होने की जानकारी थी। वह अक्सर उससे बात करती थी।
इसी वजह से परिवार को उसी पर रिया को भगाने का शक था। रिया के लापता होने के दो दिन बाद गांव लौटकर आए आनंद ने बताया था कि वह रिया के साथ गया था, लेकिन ट्रेन में बिछड़ गया। आठ जून को दर्शना गांव के पास रेलवे ट्रैक पर दोनों के शव मिले। पुलिस ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।
शादी के लिए घर से भागे ट्रेन से गिरे, या जान दी
रिया कुशवाह और आनंद कुशवाह दोनों शादी करना चाहते थे। परिजन ने बताया कि आनंद पहले से शादीशुदा था. जिसके कारण रिया के परिवार वाले इस रिश्ते से इन्कार कर रहे थे। रिया हाईस्कूल की छात्रा थी और आनंद ग्वालियर में कैंटीन में काम करता था। जानकारी के अनुसार दोनों ग्वालियर से ट्रेन में बैठकर आए थे। अब तक अनुमान लगाया जा रहा है कि सफर के दौरान ट्रेन से कूदकर उन्होंने आत्महत्या की है।
