इंफ्लुएंसर पलक रजक की शादी सुरैयापुरा निवासी अमित रजक से 25 अप्रैल 2025 को हुई थी। इसी साल शादी को एक वर्ष पूरा हुआ था और उसकी मौत हो गई। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 20 May 2026 11:20:17 AM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 11:26:44 AM (IST)

ग्वालियर में ट्विशा शर्मा जैसा केस! सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पलक की मौत से पहले बनी इंस्टाग्राम रील ने मचाई खलबली
सोशल मीडिया

HighLights

  1. रील में छुपा था दर्द… सत्यानाश होने वाले जितने रास्ते थे, मैं सबमें घुस गई
  2. पलक के करीब दस हजार फॉलोअर, ससुराल वाले कार और रुपये मांग रहे थे
  3. शादी सुरैयापुरा निवासी अमित रजक से 25 अप्रैल 2025 को हुई थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पिछले सप्ताह मुरार के सुरैयापुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पलक रजक की मौत हो गई थी। ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे थे, जबकि मायका पक्ष ने हत्या बताया है। इसी बीच पलक की इंस्टाग्राम रील ने खलबली मचा दी है। उसने अपने दर्द को रील के माध्यम से बयां किया था।

अपनी एनिवर्सरी पर रील शेयर करते हुए लिखा था- सत्यानाश होने वाले जितने रास्ते थे, मैं सबमें वीआइपी एंट्री लेकर घुस गई। बैकग्राउंड में गाना चल रहा था- मैं यहां भी गई, मैं वहां भी गई। इसके अलावा भी कुछ रील सामने आई हैं, जिसमें उसे ससुरालीजनों द्वारा दी जा रही प्रताड़ना से जोड़कर देखा जा रहा है। यहाँ बता दें कि पलक के करीब 10 हजार फ़ॉलोअर हैं।

पलक रजक की शादी सुरैयापुरा निवासी अमित रजक से 25 अप्रैल 2025 को हुई थी। इसी साल शादी को एक वर्ष पूरा हुआ था और उसकी मौत हो गई। उसने अपने भाई को 20 मिनट पहले काल किया था, जिसमें उसने रोते हुए कहा था- उसे यह लोग मार डालेंगे। जब तक भाई पहुंचा तब तक उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में स्ट्रेचर पर उसकी लाश मिली थी।

naidunia_image

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। (फाइल फोटो)

इंस्टाग्राम रील पर लिखा….पैनिक अटैक, एंजायटी: एक और रील सामने आई है। जिसमें उसने रील के साथ पैनिक अटैक, एंजायटी, स्लीपलैस नाइट, कंटीन्यू क्राइंग, डिप्रेशन जैसे शब्द लिखे हैं। उसके मायके पक्ष का कहना है- वह तीन दिन से भूखी थी।

कार मांगते थे: मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कार और रुपये मांग रहे थे। उसकी सास और देवर ही सबसे ज्यादा प्रताड़ित करते थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *