मुरैना के चौखूटी गांव का रहने वाला शैलेंद्र गुर्जर ग्वालियर के दीनदयाल नगर में कुछ समय से रह रहा है। उसकी बहन की कुछ समय पहले शादी हुई थी। बहन रेणु गु …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 21 Jun 2026 03:49:34 PM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jun 2026 03:49:52 PM (IST)

ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: बहन की जान बचाकर खुद गंगा में डूबा ग्वालियर का युवक, घर में छा गया मातम
मृतक शैलेंद्र गुर्जर का फाइल फोटो।

HighLights

  1. पैर फिसलने से डूब रही बहन को तो बचाया
  2. खुद शैलेंद्र पानी के तेज बहाव में बहा।
  3. इसी साल बजने वाली थी शहनाई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। उत्तराखंड के ऋषिकेश में अपनी बहन और बहनाई के साथ छुट्टियां मनाने गए युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। अचानक बहाव बढ़ जाने से उसकी बहन पानी में डूब गई थी। बहन को बचाने के लिए वह पानी में कूदा। बहन को तो बचा लिया लेकिन खुद की जान गंवा बैठा। चार दिन से ऋषिकेश में रेस्क्यू आपरेशन चल रहा था। शनिवार को उसका शव मिला। इसके बाद शव बाहर निकाला गया।

मुरैना के चौखूटी गांव का रहने वाला शैलेंद्र गुर्जर ग्वालियर के दीनदयाल नगर में कुछ समय से रह रहा है। उसकी बहन की कुछ समय पहले शादी हुई थी। बहन रेणु गुर्जर और बहनोई के साथ वह छुट्टियां मनाने के लिए ऋषिकेश गया था। यह लोग 16 जून को लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा नदी में फूलचट्टी घाट पर मौजूद थे। यहां नहाने के लिए पानी में उतरे। इसके बाद अचानक पानी का बहाव तेज हो गया।

इसके बाद रेणु का पैर फिसला और वह डूबने लगी। बहन को बचाने के लिए शैलेंद्र भी नदी में कूद गया। उसने बहन को तो बचा लिया लेकिन खुद डूब गया। उसका शव चार दिन से लापता था। एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण और उनकी टीम लगातार सर्चिंग कर रही थी। करीब चार किलोमीटर दूर शव शनिवार को पानी में मिल गया। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया और शव का पोस्टमार्टम वहीं हुआ।

गंगा नदी में डूबा….वहीं अंतिम विदाई

शैलेंद्र गुर्जर की मौत गंगा नदी में डूबने से हो गई थी। उसका शव ग्वालियर नहीं लाया गया। शनिवार को उसके शव का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर ही कर दिया गया।

घर में बजने वाली थीं शहनाई, मातम पसर गया

शैलेंद्र की शादी की तैयारियां घर में चल रही थीं। इसी साल उसकी शादी होने वाली थी। घर में शहनाई बजने वाली थी, लेकिन उसकी मौत से मातम पसर गया। बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। बहन बार-बार बोल रही थी। मेरा लाल मुझे छोड़कर चला गया। पहले रेणु अपने पति के साथ अकेले जाने वाली थी, लेकिन ऐन समय पर वह शैलेंद्र को भी साथ ले गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *