अप्रैल का अंतिम सप्ताह ग्वालियर-चंबल अंचल के लिए भारी पड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 26 अप्रैल से दो मई के बीच शहर …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 25 Apr 2026 08:24:51 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Apr 2026 08:28:55 PM (IST)

ग्वालियर-चंबल में गर्मी का तांडव... 45 डिग्री के पार जा सकता है पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट
ग्वालियर-चंबल में गर्मी का तांडव।

HighLights

  1. ग्वालियर-चंबल में गर्मी का तांडव
  2. अग्निपरीक्षा जैसे होंगे अगले सात दिन
  3. 45 डिग्री के पार जा सकता है पारा

नईदुनिया प्रितिनिधि, ग्वालियर। अप्रैल का अंतिम सप्ताह ग्वालियर-चंबल अंचल के लिए भारी पड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 26 अप्रैल से दो मई के बीच शहर में भीषण गर्मी और सीवियर हीटवेव (तीव्र लू) का दौर देखने को मिलेगा। राजस्थान की ओर से आ रही गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण शहर की फिजाओं में तपिश बढ़ेगी, जिससे दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर सकता है।

शुरुआती तपिश और लू का अलर्ट

26 से 28 अप्रैल के बीच सप्ताह की शुरुआत शुष्क मौसम और तेज धूप के साथ होगी। पारा 42 से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगेगा। 29 अप्रैल से 1 मई के बीच इन तीन दिनों में गर्मी अपने चरम पर होगी। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लू चलने की चेतावनी दी है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे रातें भी बेचैन करने वाली होंगी।

बादलों की आवाजाही और उमस का साया

2 मई को सप्ताह के अंत में बादलों की हल्की आवाजाही हो सकती है, लेकिन इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। उमस बढ़ने के कारण लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भीषण गर्मी के इस दौर में स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है। दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर निकलने से बचें। बाहर निकलते समय सूती कपड़ों से सिर और चेहरा ढककर रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें और ओआरएस, नींबू पानी या छाछ का नियमित सेवन करें।

तापमान का अनुमान (26 अप्रैल – 02 मई)

दिनांक अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
26 अप्रैल 43 29
27 अप्रैल 44 30
28 अप्रैल 42 28
29 अप्रैल 40 27
30 अप्रैल 38 26
01 मई 39 26
02 मई 41 27

सात दिनों के मौसम का मिजाज

26 अप्रैल: मौसम शुष्क रहेगा और तापमान 43 डिसे के पास रहेगा। लू चल सकती है।

27 अप्रैल: यह सप्ताह का सबसे गर्म दिन रह सकता है। तापमान 44 डिसे के पास जा सकता है।

28 अप्रैल: हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और वर्षा हो सकती है, इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

29 अप्रैल: बूंदाबांदी रह सकती है और गर्मी से राहत रह सकती है।

30 अप्रैल: तापमान कम रह सकता है और गर्मी से राहत रह सकती है।

01 मई: तापमान में एक से दो डिसे की बढ़ोतरी होगी और गर्मी बढ़ेगी।

02 मई: तापमान फिर से 40 पार हो सकता है और तीखी गर्मी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *