ग्वालियर कॉलेज में पेपर लीक मामला सामने आया, ऑपरेटर शामिल, छात्रों ने खरीदा-बेचा, परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठे। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 25 Apr 2026 08:53:34 AM (IST)Updated Date: Sat, 25 Apr 2026 08:58:25 AM (IST)

ग्वालियर के शिवनाथ सिंह कॉलेज के कंप्यूटर ऑपरेटर ने लीक किया पेपर, छात्रों ने 20 हजार में खरीदकर 1500 तक में बेचा
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फिर से परीक्षा विवाद से घिर गया है।

HighLights

  1. कंप्यूटर ऑपरेटर ने परीक्षा पेपर लीक किया मामला सामने आया।
  2. छात्रों ने 20 हजार में पेपर खरीदकर सस्ते में बेचा।
  3. कॉलेज की परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) फिर से परीक्षा विवाद से घिर गया है। छह अप्रैल को हुई डिप्लोमा इन फार्मेसी की हास्पिटल एंड क्लीनिकल विषय की पूरक परीक्षा का पर्चा ग्वालियर के शिवनाथ सिंह कॉलेज के कंप्यूटर ऑपरेट ने लीक कर दिया गया था।

इस मामले में शुक्रवार देर रात झांसी रोड पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। डीफार्मा कर रहे 3 छात्र भी पकड़े गए हैं, जो रामनाथ सिंह (आरएनएस) कॉलेज के बाहर छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 20 मिनट पहले ही वॉट्सएप पर पर्चा बेच रहे थे। कंप्यूटर ऑपरेट की तलाश चल रही है।

पर्चा लीक कांड से भोपाल तक हड़कंप

पर्चा लीक कांड के बाद भोपाल तक हड़कंप मचा हुआ है। प्रश्नपत्र कोड 8110 था। परीक्षा सुबह 11 बजे से प्रारंभ होनी थी। इससे पहले ही झांसी रोड इलाके में रामनाथ सिंह कॉलेज के बाहर युवक मोबाइल पर पर्चा बेचते नजर आए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पर्चा लीक होने के बाद इसका मिलान कराया गया, तो पर्चा हूबहू निकला। उसके बाद इस मामले की जांच शुरू की गई।

वीडियो में डीफार्मा के छात्र पर्चा बेचते दिख रहे थे। इन्हें पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि शिवनाथ सिंह कॉलेज में काम करने वाला कंप्यूटर ऑपरेट राज सक्सेना पर्चा लीक कांड की मुख्य कड़ी है। उसी ने परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले पर्चा लीक कर छात्रों को भेजा था।

20 हजार में खरीदा था पर्चा

सबसे पहले अंकेश धाकड़ को पकड़ा गया। उससे पूछताछ हुई तो उसने बताया कि उसे अर्जुन धाकड़ ने पर्चा दिया था। अर्जुन तक पुलिस पहुंची तो उसने जीतेश कुशवाह का नाम लिया। इनसे पूछताछ में सामने आया कि राज से जीतेश संपर्क में था। इन्हें मिलाने वाला बिचौलिया भोपाल का है। 20 हजार में पर्चा खरीदा और इसे 1 हजार से 1500 रुपये तक में बेचा गया।

पर्चा खरीदकर परीक्षा देने वाले छात्र

  • सोहेल मलिक का रोल नंबर: 22225पी02056-आइपीटीई फार्मेसी कॉलेज।
  • किशन धाकड़ का रोल नंबर: 22248पी02007- वीईई अकेडमी फार्मेसी।
  • वीरेंद्र सिंह धाकड़ का रोल नंबर: 21238पी02053- वीई.ई.अकेडमी फार्मेसी कॉलेज

शिवनाथ सिंह कॉलेज के कंप्यूटर ऑपरेट ने पर्चा लीक किया। पर्चा बेचने वाले तीन छात्र पकड़े गए हैं। धर्मवीर सिंह, एसएसपी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed