ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय (JU) ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर कदम बढ़ाते हुए कुलग …और पढ़ें

HighLights
- कार छोड़ ई-रिक्शा से यूनिवर्सिटी पहुंचे कुलगुरु
- जीवाजी यूनिवर्सिटी में 4 दिन होगा ‘नो-व्हीकल डे’
- ऑनलाइन कक्षाओं से ईंधन बचाने की योजना
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में पेट्रोल-डीजल की बचत और ईंधन अनुशासन लागू करने की दिशा में नई पहल शुरू की गई है। प्रधानमंत्री के ईंधन बचत संदेश के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव तैयार किए हैं। इसकी शुरुआत बुधवार को कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य ने खुद उदाहरण पेश करते हुए की। वे अपनी कार छोड़ ई-रिक्शा से विश्वविद्यालय स्थित कार्यालय पहुंचे।
महीने में चार दिन ‘नो-व्हीकल डे’ मनाने की तैयारी
विश्वविद्यालय प्रशासन अब परिसर में माह में चार दिन नो-व्हीकल डे लागू करने की तैयारी कर रहा है। वर्तमान में हर माह की दो और 16 तारीख को नो-व्हीकल डे मनाया जाता है, लेकिन अब इसे बढ़ाकर चार दिन करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। कुलगुरु की मंजूरी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन कक्षाओं से ईंधन बचाने की योजना
इसके अलावा सप्ताह में एक दिन शनिवार को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने की तैयारी भी चल रही है। इसके लिए विभिन्न विभागाध्यक्षों से सहमति मांगी गई है। प्रशासन का मानना है कि इससे विश्वविद्यालय आने-जाने में उपयोग होने वाले ईंधन की खपत कम होगी।
