मध्यप्रदेश सरकार ने ईद उल जुहा (बकरीद) की छुट्टी की तारीख में बदलाव कर दिया है। पहले 27 मई को घोषित अवकाश अब बदलकर 28 मई कर दिया गया है। सोमवार शाम सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी किए। नए आदेश के मुताबिक अब 27 मई को सभी सरकारी कार्यालय और बैंक खुले रहेंगे, जबकि 28 मई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

कर्मचारी संगठनों की मांग के बाद फैसला

पहले शासन ने 27 मई को ही बकरीद की छुट्टी घोषित की थी, लेकिन चांद और त्योहार की वास्तविक तारीख 28 मई होने के कारण कर्मचारी संगठनों और बैंक यूनियनों ने इसमें संशोधन की मांग उठाई थी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मध्यप्रदेश ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की थी कि बैंक और वित्तीय संस्थानों का अवकाश भी 28 मई को घोषित किया जाए, ताकि कर्मचारी त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मना सकें।

बैंक यूनियनों ने उठाई थी आवाज

संगठन के समन्वयक वीके शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत घोषित 27 मई के अवकाश को संशोधित कर 28 मई किया जाए। इसके बाद शासन स्तर पर समीक्षा हुई और सोमवार शाम संशोधित आदेश जारी कर दिए गए।

यह भी पढ़ें-लू के बीच पांचवीं-आठवीं की पुनः परीक्षा, शिक्षक संगठन बोला- जान जोखिम में डालकर परीक्षा क्यों?

अब 28 मई को पूरी तरह बंद रहेंगे दफ्तर

नए आदेश के बाद 28 मई को प्रदेश के सरकारी कार्यालय, बैंक और वित्तीय संस्थान बंद रहेंगे। वहीं 27 मई को सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा। बताया जा रहा है कि दिल्ली और गुजरात सरकारों ने भी बकरीद अवकाश की तारीख में बदलाव करते हुए 28 मई को छुट्टी घोषित की है। इसके बाद मध्यप्रदेश सरकार ने भी अवकाश की तारीख बदलने का फैसला लिया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *