लापरवाही और कर्मचारियों की अनुपस्थिति को देख मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई और अधिकारियों को सुधार की चेतावनी दी। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 10 May 2026 07:37:08 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 May 2026 07:37:08 PM (IST)

एक्शन में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, ग्वालियर में रात को किया निरीक्षण, लापरवाही देख अधिकारियों को लगाई फटकार
एक्शन में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

HighLights

  1. मंत्री तोमर ने रात में किया औचक निरीक्षण
  2. बिजली उपकेंद्र में कर्मचारियों की मिली कमी
  3. अस्पताल और पार्कों की व्यवस्था पर जताई नाराजगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार-रविवार की रात मोतीझील स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र, सिविल अस्पताल बिरलानगर और विभिन्न पार्कों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य में लापरवाही और कर्मचारियों की अनुपस्थिति को देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और अधिकारियों को सुधार की चेतावनी दी।

मंत्री ने पूछा यह सवाल

मोतीझील स्थित 132 केवी उपकेंद्र पर जब मंत्री तोमर पहुंचे, तो उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी से पूछा कि रात के समय कितने लोगों की तैनाती रहती है। कर्मचारी ने संख्या ”तीन” बताई, लेकिन जब मंत्री ने अन्य दो कर्मचारियों के बारे में पूछा, तो मौके पर मौजूद कर्मचारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस अव्यवस्था पर मंत्री तोमर ने नाराजगी जताई।

मंत्री ने मेंटेनेंस, बिजली सप्लाई और उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण की स्थिति भी जानी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि हालात सुधार लें, अन्यथा अगली बार सिर्फ चेतावनी नहीं दी जाएगी, बल्कि सीधे कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अस्पताल में सफाई और पार्कों में प्रकाश व्यवस्था का लिया जायजा

विद्युत उपकेंद्र के बाद मंत्री तोमर सिविल अस्पताल बिरला नगर पहुंचे। वहां गंदगी देख उन्होंने प्रबंधन को फटकार लगाई और सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात उन्होंने शहर के प्रमुख पार्कों का भी रुख किया। मनोरंजनालय पार्क पहुंचे मंत्री तोमर ने यहां लाइटिंग और मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को सुरक्षा और बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आनंद नगर स्थित बड़ा पार्क और बहोड़ापुर के डा. बीआर अंबेडकर पार्क में भी मंत्री ने प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता का जायजा लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed