शहर के गोला का मंदिर इलाके में व्यापारी के घर पर कब्जा करने गुंडे पहुंच गए। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 10 May 2026 06:53:50 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 May 2026 06:53:49 PM (IST)

ग्वालियर में नकाबपोश गुंडों का आतंक, मकान पर कब्जे के लिए व्यापारी के घर बोला धावा, महिलाओं से मारपीट कर चलाई गोलियां
ग्वालियर में नकाबपोश गुंडों का आतंक

HighLights

  1. मकान कब्जाने पहुंचे बदमाशों ने की फायरिंग
  2. घर में घुसकर महिलाओं से भी की अभद्रता
  3. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में व्यापारी के घर पर कब्जा करने गुंडे पहुंच गए। इसी मकान में रहने वाला पुराना किरायेदार गुंडे लेकर कब्जा करने पहुंचा था। घर के अंदर घुसकर मारपीट की और दीवार भी गिरा दी। इसके बाद गोलियां चलाकर बदमाश भाग गए।

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी नजर आई है। जिसमें बदमाश मुंह पर साफी बांधे हुए नजर आ रहे हैं। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारायण विहार कालोनी में रहने वाला तहसीलदार राठौर और उसका भाई पूरन राठौर मुख्तार खान के मकान में किराये से रहते थे। तहसीलदार की दीनदयाल नगर में हार्डवेयर सामान की दुकान है।

कई बार विवाद कर चुका है

तहसीलदार ने मुख्तार खान से नोटरी करा ली है। इस मकान में अमित राठौर भी रहता था। वह मकान पर कब्जा करना चाहता था, जबकि नोटरी में मुख्तार ने मकान तहसीलदार के नाम कर दिया है। कई बार विवाद कर चुका है। वह तहसीलदार के घर नकाबपोश गुंडे लेकर पहुंच गया।

यहां गुंडों ने घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। महिलाओं से भी अभद्रता की। एक वृद्धा को धक्का दिया। फिर लात मारकर दीवार गिराई और गोलियां चलाकर भाग गए। इसके बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

नकाबपोश हर जमीनी विवाद में पहुंचते हैं, पुलिस की सख्ती जरूरी

शहर में जमीनी विवाद में नकाबपोश गुंडे पहुंचकर उत्पात मचाते हैं। इन पर पुलिस की सख्ती जरूरी है। ऐसे अपराधियों को चिन्हित कर जेल भेजा जाना चाहिए, जिससे इस तरह की घटनाएं रुकें। इससे पहले भी जमीन कब्जाने के जो मामले आए, उनमें यह नकाबपोश बदमाश सामने आए। मुंह पर कपड़ा इसलिए बांधते हैं, जिससे पहचान न हो सके।

शहर की सड़कों पर भी नकाबपोश उत्पात मचाते हुए घूमते हैं, लेकिन पुलिस चेकिंग पाइंट पर इन्हें रोकती तक नहीं है। शहर में ऐसी कई गैंग हैं, जो इस तरह से जमीन, मकान, दुकानों पर कब्जा करती हैं।

यह भी पढ़ें- Bhopal News : झगड़े की शिकायत से खुली पोल, अघोषित हॉस्टल में रह रहे थे 30 युवक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed