नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में बुधवार को विद्युत वितरण कंपनी द्वारा निर्धारित रखरखाव कार्य के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। नगर संभाग उत्तर के अंतर्गत फोर्ट, राजा की मंडी, आनंद नगर ए ब्लाक, टीपीएन-वन, औद्योगिक क्षेत्र नंबर एक, मां वैष्णोपुरम, पड़ाव और महिला पालिटेक्निक फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रहेगी।
इस दौरान विनयनगर उपकेंद्र से जुड़े किला, सिंधिया स्कूल, गुरुद्वारा, लाइट एंड साउंड, राजा मंडी, पुरानी पुलिस चौकी, सोडा का कुआं, आनंद नगर ए ब्लाक, नवग्रह मंदिर के पीछे शिवनगर, समर्थ स्कूल, तिकोनिया पार्क, पार्किंग नंबर चार, पांच और छह, बदनापुरा, शंकरपुर, एबी रोड, मोतीझील, औद्योगिक एरिया, गिर्राज कॉलोनी, वैष्णोपुरम, न्यू संजय नगर।
गदाईपुरा, पीतांबरा कॉलोनी, रेडीमेड गारमेंट पार्क, फूलबाग सब स्टेशन से गुलमोहर गेस्ट हाउस तक का क्षेत्र, एलआइसी आफिस के पास, पड़ाव थाना क्षेत्र, लक्ष्मणपुरा, गांधी नगर, कुशल नगर, न्यू कुशल नगर, लक्ष्मीबाई कॉलोनी और डफरिन सराय क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
नगर संभाग पूर्व के कृष्णा नगर फीडर पर भी मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे आदर्श कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, काल्पी ब्रिज कॉलोनी और कृष्णा नगर क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी।
