आरोपियों ने चाकू से तीन बार मुंह, सीने और पीठ पर वार किए। इसके बाद भाग गए। पुलिस ने हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कर ली। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 09:21:02 AM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 10:08:41 AM (IST)

ग्वालियर: दोस्त पर चाकू से हमला कर सलवार-सूट पहन अस्पताल पहुंचा आरोपी, पीड़ित की पत्नी ने पहचाना; पुलिस ने दबोचा
दोस्त को चाकू माने वाला आरोपी धर्मेंद्र भदौरिया। सौजन्य पुलिस

HighLights

  1. रात तीन बजे शराब के नशे में दोस्तों ने मजदूर पर किया हमला
  2. महिला का भेष बदलकर अस्पताल पहुंचा आरोपी
  3. पीड़ित पत्नी की सूझबूझ से खुली पोल

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के कंपू स्थित गुढ़ा-गुड़ी का नाका इलाके में रात तीन बजे शराब के नशे में मजदूर पर उसके दोस्तों ने ही चाकू से वार कर दिया। उसकी पत्नी भी मौजूद थी। वह पति को छोड़ने के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी नहीं माने। फिर आरोपी यहां से भाग गए। महिला अपने पति को लेकर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने एफआईआर लिख ली।

रविवार रात करीब नौ बजे जब एक आरोपी महिला के भेष में सलवार सूट पहनकर अस्पताल पहुंचा तो पत्नी ने पहचान लिया। पुलिस को खबर दी और पुलिस भी तुरंत पहुंच गई। आरोपी को पकड़ लिया। वह पुलिस से बचने के लिए महिला बनकर घूम रहा था, लेकिन पत्नी की सूझबूझ और पुलिस की सक्रियता से वह पकड़ा गया।

पत्नी भी करती है मजदूरी

हजीरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चार शहर का नाका का रहने वाला देवेंद्र मौर्य मजदूरी करता है। उसकी पत्नी रचना भी उसके साथ मजदूरी करती है। यह लोग रात को लश्कर आए थे। इन्हें गुढ़ा-गुड़ी का नाका क्षेत्र में पुट्टी के बोरों से भरा ट्रक खाली करने का काम मिला था। यहां काम करने के लिए धर्मेंद्र भदौरिया और पप्पू भदौरिया भी आए थे। यह दोनों भी मजदूर हैं। ट्रक खाली होने तक रात के तीन बज गए। इसके बाद पति-पत्नी यहीं रुक गए। देवेंद्र को धर्मेंद्र और पप्पू अपने साथ शराब पिलाने के लिए ले गए। कुछ देर में यह लौटकर आ गए।

मुंह, सीने और पीठ पर चाकू मारे

इसके बाद धर्मेंद्र और पप्पू देवेंद्र को गालियां देने लगे। गालियां देने से रोकने पर इन लोगों ने चाकू से वार कर दिया। चाकू से तीन बार मुंह, सीने और पीठ पर वार किए। इसके बाद भाग गए। पुलिस ने हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कर ली। इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी। इसी दौरान धर्मेंद्र भदौरिया सलवार सूट पहनकर यहां पहुंच गया। अस्पताल में वह देवेंद्र को देखने पहुंचा था कि वह उसकी हालत कैसी है। तभी पत्नी ने देख लिया फिर पुलिस को सूचना दे दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *