न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sabahat Husain

Updated Tue, 19 May 2026 04:15 PM IST

Twisha Sharma Case: भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामले में परिजनों ने शरीर पर चोट और संघर्ष के निशान मिलने का दावा किया है। पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए छह टीमें बनाई हैं, जबकि मामला SIT जांच में है।


Twisha Sharma Case: Injury Marks Found on Body Family Alleges Foul Play Lookout Notice Issued Against Husband

ट्विशा
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने आरोपी बनाए गए पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही उसका पासपोर्ट जब्त कराने के लिए पासपोर्ट कार्यालय को पत्र भेजा गया है।

इधर, ट्विशा के परिजनों ने मंगलवार को लगातार सातवें दिन भी शव लेने से इनकार कर दिया। परिजन दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़े हैं। उनका आरोप है कि ट्विशा के शरीर पर कई जगह चोट और संघर्ष के निशान मिले हैं, जिससे उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर संदेह है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed