पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने और सेना अधिकारी का परिचित बताकर साइबर ठगों ने दो लोगों से करीब तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। दोनों मामलों में कोलार थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अभिषेक लोहवंशी कोलार इलाके के अमरावद कला क्षेत्र में रहते हैं और निजी कार्य करते हैं। पिछले महीने उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने पीएम आवास योजना से जुड़ी एपीके फाइल भेजी थी। योजना का लाभ मिलने की उम्मीद में अभिषेक ने फाइल डाउनलोड कर ली। फाइल डाउनलोड करते ही उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1.53 लाख रुपये निकल गए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने कोलार थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पढ़ें: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज बस्तर में, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता, सीएम यादव होंगे शामिल

वहीं, इसी थाना क्षेत्र में रहने वाले सेना के रिटायर्ड कर्नल भी साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को उनके पूर्व सेना अधिकारी के मित्र का परिचित बताते हुए कहा कि उसके चचेरे भाई का अपोलो अस्पताल में हार्ट ऑपरेशन चल रहा है और तत्काल पैसों की जरूरत है। उसने एक डॉक्टर का मोबाइल नंबर देकर रुपये ट्रांसफर करने का अनुरोध किया।

पूर्व सेना अधिकारी का परिचित समझकर रिटायर्ड कर्नल ने बताए गए खाते में 1.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में उन्हें पता चला कि कॉल करने वाला व्यक्ति फर्जी था और उनके साथ साइबर ठगी हुई है। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराई थी। डायरी मिलने के बाद कोलार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed