प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल की बचत और संयमित उपयोग की अपील का असर अब मध्यप्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इलेक्ट्रिक स्कूटी से मंत्रालय पहुंचकर अलग पहल की। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने भोपाल स्थित शासकीय निवास शिवाजी नगर से ई-स्कूटी चलाकर मंत्रालय पहुंचे। इस दौरान वे राजधानी की सड़कों पर भी इलेक्ट्रिक वाहन से सफर करते नजर आए। मंत्री के इस कदम को प्रधानमंत्री की अपील से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें-  MP News: सिंधिया समर्थक कृष्णा घाड़गे को BJP का नोटिस, फेसबुक पोस्ट पर केपी यादव के लिए लिखा बालक बुद्धि नेता

कम करें पेट्रोल-डीजल का उपयोग

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए ईंधन की बचत जरूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का समर्थन करते हुए कहा कि सभी लोगों को पेट्रोल और डीजल का उपयोग जरूरत के अनुसार ही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से न सिर्फ ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। साथ ही विदेशों से ईंधन आयात पर निर्भरता कम करने में भी यह कदम उपयोगी साबित हो सकता है। 

ये भी पढ़ें- MP News: PM की ईंधन बचत की अपील, फिर BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

विधानसभा क्षेत्र में भी करेंगे ई-वाहन का उपयोग

प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान भी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन का उपयोग करने का प्रयास करेंगे। उनका मानना है कि जनप्रतिनिधियों को खुद उदाहरण पेश करना चाहिए, ताकि आम लोग भी वैकल्पिक ऊर्जा और ई-वाहनों की ओर बढ़ें। हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील की थी। इसके बाद प्रदेश में नेताओं के अलग-अलग तरीके सामने आ रहे हैं। कोई बड़े काफिले के साथ दिखाई दिया तो कोई ई-वाहन से सादगी और ईंधन बचत का संदेश देता नजर आया।

ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश में UCC की तैयारियां तेज, आदिवासी समुदाय से जुड़े प्रावधानों पर मंथन

ई-रिक्शा से पदभार ग्रहण करने निकले सत्येंद्र भूषण सिंह

प्रधानमंत्री की अपील के बीच मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह अलग अंदाज में नजर आए। वे भोपाल के अवधपुरी स्थित अपने घर से बैटरी चलित ई-रिक्शा में बैठकर भाजपा कार्यालय पहुंचे। उनका यह कदम ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश से जोड़कर देखा जा रहा है।

खादी और ग्रामोद्योग के माध्यम से स्वावलंबन को बढ़ावा देने का करेंगे कार्य – पंकज जोशी

मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज जोशी एवं उपाध्यक्ष डॉ. राकेश जादौन ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल का आभार व्यक्त करता हूं कि मुझे कार्य करने का अवसर प्रदान किया। मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पंकज जोशी ने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि देश की आत्मनिर्भरता, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्वदेशी विचार को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि खादी उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए बोर्ड निरंतर कार्य करेगा।

 

धरातल पर कार्य कर समाज को सशक्त बनाएंगे-  प्रभुदयाल कुशवाह

मध्यप्रदेश कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रभुदयाल कुशवाह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने हमें जो दायित्व सौंपा है, उसका निर्वहन पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ करूंगा। उन्होंने कहा की बोर्ड का प्राथमिक लक्ष्य कुश समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उनका आर्थिक व शैक्षणिक उत्थान करना है। उन्होंने कहा कि वे समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर धरातल पर कार्य करेंगे।  

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *