पार्ट टाइम नौकरी करने वाली 19 वर्षीय छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। हजीरा थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर ट्रेवल्स …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 11 Jun 2026 06:41:45 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jun 2026 06:41:45 PM (IST)

ग्वालियर में शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, ट्रेवल्स संचालक पर केस दर्ज
शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म।

HighLights

  1. शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म
  2. ट्रेवल्स संचालक पर केस दर्ज किया
  3. बातचीत के बहाने फ्लैट पर बुलाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पार्ट टाइम नौकरी करने वाली 19 वर्षीय छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। हजीरा थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर ट्रेवल्स संचालक के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

गारमेंट्स की दुकान पर काम के दौरान हुई थी पहचान

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से भिंड जिले की रहने वाली युवती अपने माता-पिता के साथ हजीरा क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। वह पढ़ाई के साथ पिछले दो वर्षों से एक गारमेंट्स दुकान पर पार्ट टाइम नौकरी कर रही है।

इसी दुकान के पास स्थित ट्रेवल्स कार्यालय के संचालक शिवम राजपूत से उसकी पहचान हुई थी। लगातार संपर्क में रहने के कारण दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

बातचीत के बहाने फ्लैट पर बुलाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता का आरोप है कि 22 मई को आरोपी ने उसे बातचीत के बहाने गदाईपुरा स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया। वहां उसने शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का कहना है कि घटना के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

नंबर ब्लॉक कर वादे से मुकरा आरोपी

कुछ समय बाद आरोपी ने युवती से बातचीत बंद कर दी और उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। जब युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई और हजीरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

हजीरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *