मध्यप्रदेश में गर्मी अब विकराल रूप लेती जा रही है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच पहुंच चुका है और अब मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर होने वाली है। खासतौर पर 16 अप्रैल से लू (हीट वेव) का असर तेज होगा, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है।

नर्मदापुरम सबसे गर्म, कई शहरों में 40 के पार पारा

नर्मदापुरम में 42.1 डिग्री 

रतलाम: 41.4 डिग्री

धार: 40.6 डिग्री

बैतूल: 40.5 डिग्री

रायसेन, श्योपुर: 40.4 डिग्री

भोपाल में भी पारा 39.6 डिग्री 

16 अप्रैल से इन जिलों में चलेगी लू, अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, सीधी, सिंगरौली, मंडला और बालाघाट इस खतरे की सीधी चपेट में रहेंगे। इसके अलावा बड़े शहर जैसे इंदौर, उज्जैन और भोपाल में भी गर्म हवाएं लोगों को झुलसाएंगी।

यह भी पढ़ें-भोपाल एयरपोर्ट पर बैग से मिला कारतूस, मचा हड़कंप; पूछताछ के बाद विदेशी यात्री को छोड़ा

कमजोर सिस्टम से नहीं मिलेगी राहत

आज यनि 15 अप्रैल से एक नया मौसम सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, लेकिन यह इतना कमजोर रहेगा कि इससे गर्मी कम होने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सिस्टम के बाद तापमान और बढ़ सकता है। यानी प्रदेश में ‘हीट वेव’ का लंबा और खतरनाक दौर शुरू होने वाला है। प्रदेशभर में हवा में नमी का स्तर तेजी से गिरा है और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई। इससे गर्मी और ज्यादा तीखी हो गई है। दिन में लू जैसे हालात बन रहे हैं, जबकि रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही।

यह भी पढ़ें-भोपाल होकर चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें, जोधपुर एक्सप्रेस अब एलएचबी कोच के साथ दौड़ेगी

लू से बचाव के लिए जरूरी एडवाइजरी

– दिनभर पर्याप्त पानी पिएं

– दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें

– हल्के और सूती कपड़े पहनें

– बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें

– बाहर निकलते समय सिर और चेहरे को ढककर रखें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *