ग्वालियर के मोतीझील रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 10:00:35 AM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 10:00:35 AM (IST)

ग्वालियर में बाइक सवार दंपति को कार ने मारी टक्कर, उछलकर गिरे, फिर पति के सामने पत्नी को रौंदकर भागा
ग्वालियर में पति के सामने पत्नी की मौत। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. मोतीझील रोड पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी।
  2. बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हुए।
  3. महिला के पेट के ऊपर से कार का पहिया गुजरा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मोतीझील रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी।

हादसे में महिला की गंभीर घायल हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पति के सामने हुई पत्नी की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के महावीरपुरा निवासी जितेंद्र श्रीवास अपनी पत्नी कल्पना श्रीवास के साथ बाइक से ग्वालियर आ रहे थे। वे मोतीझील रेलवे फाटक के पास पहुंचे, तभी तेज गति से आ रही कार (एमपी07 जेडव्ही 5279) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर उछलकर गिर पड़े।

अस्पताल में तोड़ा दम

अस्पताल में डॉक्टरों ने कल्पना की हालत बेहद गंभीर बताई। इलाज शुरू किया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत से पति जितेंद्र श्रीवास का रो-रोकर बुरा हाल है।

naidunia_image

पुलिस ने दर्ज किया मामला

  • घटना की सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
  • अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सड़क हादसे की यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर करती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *