मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आजादी के बाद सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने का नया रिकॉर्ड प्रधानमंत्री मोदी ने बनाया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और देश में सुशासन तथा राष्ट्रीय सुरक्षा को नई मजबूती मिली है। दिल्ली रवाना होने से पहले भोपाल स्थित गुफा मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ और दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के दुश्मनों को घर में घुसकर जवाब देने की क्षमता दिखाई है। उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में उभरा है। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हुए कहा कि वर्ष 2029 में भी प्रधानमंत्री मोदी को देश की सेवा का अवसर मिले। 

ये भी पढ़ें-  MP: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को मिली रफ्तार,491 करोड़ के 17 नए विकास कार्य मंजूर,ओंकारेश्वर में बनेगा हेलीपैड

 




MP News: CM says PM Modi has set new benchmarks in service, good governance, and security; takes aim at Congre

सीएम यादव पूजा अर्चना करते हुए
– फोटो : अमर उजाला


पीएम मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड 

डॉ. यादव ने कहा कि आजादी के बाद सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड पहले जवाहरलाल नेहरू के नाम था, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि यह देशवासियों के लिए गर्व की बात है कि एक साधारण परिवार से निकलकर प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचकर जनसेवा को अपना जीवन समर्पित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में 17 राज्यों में भाजपा और 22 राज्यों में एनडीए की सरकारें हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और जनता के विश्वास का प्रमाण हैं। 

 


MP News: CM says PM Modi has set new benchmarks in service, good governance, and security; takes aim at Congre

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
– फोटो : अमर उजाला


ये भी पढ़ें-  MP News: पीडब्ल्यूडी में बड़ा फेरबदल, ईएनसी केपीएस राणा का तबादला, आरएल वर्मा को अतिरिक्त प्रभार

कांग्रेस नामांकन भी सही तरीके से नहीं भरा सकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होना पार्टी की आंतरिक अव्यवस्था का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि हार के डर और अंदरूनी खींचतान के कारण कांग्रेस अपने उम्मीदवार का नामांकन पत्र तक सही तरीके से नहीं भर सकी। उन्होंने कहा कि राज्यसभा जैसे महत्वपूर्ण चुनाव में आपराधिक मामलों से जुड़ी जानकारी छिपाना गंभीर लापरवाही है। कांग्रेस स्वयं निर्वाचन अधिकारी के समक्ष यह स्वीकार कर चुकी है कि आवश्यक जानकारी नामांकन पत्र में नहीं दी गई थी। 

ये भी पढ़ें-  RajyaSabha Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात

भाजपा संगठन पूरी मजबूती से काम कर रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सामान्य कार्यकर्ताओं को भी आगे बढ़ाने की परंपरा निभाती है। उन्होंने महेश केवट का उदाहरण देते हुए कहा कि पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता को राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर कार्यकर्ता आधारित राजनीति की अपनी प्रतिबद्धता को साबित किया है। डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा संगठन पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ काम कर रहा है, जबकि कांग्रेस को अपनी गलतियों पर आत्ममंथन करने की आवश्यकता है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *