मध्यप्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला तेज हो गया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात निगम-मंडलों, आयोगों और विकास प्राधिकरणों में एक दर्जन से अधिक अहम नियुक्तियों की घोषणा की है। इस क्रम में संदीप जैन को जबलपुर विकास प्राधिकरण (JDA) का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि वीरेंद्र गोयल को सिंगरौली विकास प्राधिकरण की कमान सौंपी गई है। लंबे समय से विभिन्न पदों पर नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे नेताओं को अब जिम्मेदारियां मिलनी शुरू हो गई हैं।
ये भी पढ़ें- MP News: प्रदेश के संविदा शिक्षकों को बड़ी राहत, सरकारी भर्ती में मिलेगा 50% आरक्षण, नियमों में बदलाव
इसके अलावा सरकार ने अन्य कई आयोग और बोर्ड में नियुक्तियां की है। इसमें कोशल शर्मा, संस्कृत संस्थान अध्यक्ष, संदीप जैन, जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष, राघवेंद्र शर्मा, योग आयोग के अध्यक्ष, सौभाग्य सिंह पाठ्यपुस्तक निगम, वीरेंद्र गोयल , सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष, पंकज जोशी, खादी बोर्ड अध्यक्ष, राकेश जादौन उपाध्यक्ष, प्रभु दयाल कुशवाहा, कुश कल्याण बोर्ड अध्यक्ष और प्रवीण शर्मा, युवा आयोग अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
ये भी पढ़ें- MP Weather Update: चंबल समेत 21 जिलों में आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, खंडवा का तापमान 43 डिग्री पार
प्रदेश में अब तक करीब 29 पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं, जबकि कई निगम-मंडल और प्राधिकरणों में नियुक्तियां अभी बाकी हैं। बताया जा रहा है कि दर्जनभर और नाम फाइनल हो चुके हैं और उनकी घोषणा जल्द की जा सकती है। वहीं, महिला और बाल आयोग को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं हो सका है। साथ ही इंदौर और भोपाल प्राधिकरण में भी नाम पर सहमति नहीं बन पाने के कारण मामला अटका हुआ है।
