रायसेन के दशहरा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। इसी क्रम में सेमीनार हॉल-1 में एफपीओ (कृषक उत्पादक संगठन) मीट का आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक और बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि केवल उत्पादन करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के साथ उसकी प्रोसेसिंग भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने बताया कि एफपीओ का उद्देश्य छोटे किसानों को एक मंच पर लाकर उनकी आय बढ़ाना और कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाना है।


Trending Videos

ये भी पढ़ें- Bhopal News: सख्त निगरानी के बीच NDA परीक्षा,भोपाल में कई अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री,व्यवस्था पर उठे सवाल

उन्होंने कहा कि पहले किसानों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता था, जैसे खराब बीज, नकली खाद और दवाइयों से फसल को नुकसान, साथ ही बिचौलियों द्वारा उचित मूल्य न मिलना। इन चुनौतियों से किसानों को राहत दिलाने के लिए एफपीओ की अवधारणा विकसित की गई। मंत्री पटेल ने कहा कि एफपीओ के माध्यम से किसानों को सामूहिक शक्ति मिलती है, जिससे वे बीज, उर्वरक और कीटनाशक जैसी जरूरी सामग्री थोक दर पर सस्ती कीमत में प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही मार्केटिंग, ब्रांडिंग और प्रोसेसिंग की सुविधा मिलने से किसान अपनी उपज का मूल्य बढ़ाकर अधिक लाभ कमा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एफपीओ युवाओं को रोजगार से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम बन रहा है। 

ये भी पढ़ें- MP: विधानसभा में महिलाओं की संख्या 27 से बढ़कर 114 होने की संभावना, जानें मुख्यमंत्री ने इसे क्यों बताया खास?

30 दिव्यांगों को मिली मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल

महोत्सव के दौरान 30 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल भी वितरित की गई। इस मौके पर मंत्री पटेल ने कहा कि इन ट्रायसाइकिल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को गतिशील बनाना है, ताकि वे आसानी से आवागमन कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि यह पहल दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में मददगार साबित होगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *