प्रदेश भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में संगठन ने आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को कई अहम विषयों पर प्रशिक्षण दिया। पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम में बूथ स्तर की मजबूती, संगठनात्मक अनुशासन और जनसंपर्क को सबसे अधिक महत्व दिया गया। प्रशिक्षण वर्ग में कुल 13 सत्र आयोजित किए गए। पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन प्रमुख आकर्षण रहा। वहीं, अंतिम दिन समापन क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के संबोधन के साथ हुआ। 

ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: न्याय की मांग लेकर CM हाउस पहुंचे परिजन, बोले-MP में न्याय का भरोसा नहीं, SIT पर उठाए सवाल

बूथ की मजबूती ही दिलाती है चुनाव में जीत 

बैठक में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट की बारीकियां समझाईं और कहा कि चुनाव जीतने की असली ताकत बूथ स्तर की मजबूत तैयारी से ही आती है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को जनता के बीच व्यवहार और संवाद शैली को लेकर भी विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण में यह संदेश दिया गया कि कार्यकर्ताओं का आचरण ही पार्टी की छवि बनाता है, इसलिए लोगों से सकारात्मक और संयमित व्यवहार जरूरी है। 

ये भी पढ़ें-  MP: भोपाल में त्विषा शर्मा की मौत मामले की जांच के लिए SIT गठित, पूर्व जज और  बेटे पर दहेज प्रताड़ना के आरोप

योजनाओंं की जानकारी जनता तक पहुंचाने पर जोर

कार्यक्रम के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे योजनाओं की जानकारी बार-बार लोगों तक पहुंचाएं, ताकि सरकार की उपलब्धियां सीधे जनता तक पहुंच सकें। प्रशिक्षण वर्ग का एक रोचक हिस्सा क्विज प्रतियोगिता भी रही, जिसमें संगठन, भाजपा के इतिहास और केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed