मुख्यमंत्री  मोहन यादव सोमवार को ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। मेला ग्राउंड में होने वाले इस बड़े आयोजन में प्रदेशभर से 20 हजार से अधिक पशुपालक, दुग्ध उत्पादक, सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि और विभिन्न योजनाओं के हितग्राही शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत चयनित हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल भी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना और पशुपालकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: टीना डाबी की IAS मेंटर शुभ्रा रंजन को बंधक बनाकर दो करोड़ ठगे, जानिए किसने लगाई इतनी बड़ी चपत

राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में नवाचार और योजनाओं के माध्यम से किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सम्मेलन में उन्नत पशुपालन, आधुनिक तकनीक और सहकारिता आधारित मॉडल पर चर्चा की जाएगी। इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए मैत्री कार्यकर्ता, उत्कृष्ट पशुपालक और क्षीरधारा ग्रामों के प्रतिनिधि अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही सहकारी दुग्ध समितियों के सदस्य भी अपने सुझाव रखेंगे। 

ये भी पढ़ें-  MP News: 6 साल बाद महिला आयोग को अध्यक्ष मिला, रेखा यादव को सौंपी कमान; नाम तय होने के बावजूद अटका था फैसला

कार्यक्रम के दौरान पशुपालन एवं डेयरी विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें आधुनिक तकनीक, योजनाओं और डेयरी प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य मध्यप्रदेश को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। इसी दिशा में ऐसे आयोजनों के जरिए पशुपालकों को नई तकनीक, बेहतर प्रबंधन और योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *