ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को जनता के प्यार और आशीर्वाद की नहीं, बल्कि सत्ता और पद की भूख है। भोपाल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में सिंधिया ने तमिलनाडु में कांग्रेस द्वारा टीवीके को समर्थन देने के फैसले को लेकर यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां भी सत्ता और पद देखती है, वहां अपने पुराने सहयोगियों से भी मुंह मोड़ लेती है। सिंधिया ने कहा कि वह पिछले छह वर्षों से यही बात कहते आ रहे हैं और हाल के फैसलों ने इसे फिर साबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें- 2117 किमी सड़कें बदलेंगी गांवों की तकदीर, विकास के लिए पांच हजार करोड़; सीएम ने खोला सौगातों का पिटारा

दरअसल, कांग्रेस ने अपने पुराने सहयोगी डीएमके से दूरी बनाकर अभिनेता सी जोसेफ विजय की पार्टी टीवीके को समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी ने कहा है कि यह गठबंधन आपसी सम्मान और साझा जिम्मेदारी पर आधारित है और भविष्य के सभी चुनावों में जारी रहेगा।

केरल में कांग्रेस द्वारा अब तक मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा नहीं किए जाने के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब पार्टी धीरे-धीरे अपने कार्यकर्ताओं का भरोसा भी खोने जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *