एमबी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सीएम हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में परिणाम जारी किया। इस बार का रिजल्ट पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर रहा है। इस बार कला संकाय में मुरैना की श्रुति तोमर ने टॉप किया है। 


Trending Videos

श्रुति तोमर ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान हासिल कर मुरैना का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। श्रुति तोमर ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।

पढे़ं: कैसे रहे 10वीं और 12वीं के नतीजे, किस संकाय में किसने किया टॉप; ग्राफिक्स से समझें परिणाम

श्रुति ने अन्य छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए मोबाइल से दूरी बनाना जरूरी है। साथ ही उन्होंने बताया कि जितनी अधिक मेहनत की जाएगी, उतना ही बेहतर परिणाम मिलेगा। इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने श्रुति को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *