मध्य प्रदेश में आम आदमी को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। गैस सिलेंडर महंगा होने के बाद अब पेट्रोल और डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने खुदरा कीमतों में बड़ा बदलाव किया है, जिसके बाद प्रदेश के बड़े शहरों में पेट्रोल 3 रुपए से ज्यादा महंगा हो गया है। नई दरें देर रात से लागू हो गई हैं। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 3.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3.11 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसका सीधा असर रोजाना सफर करने वाले लोगों, ट्रांसपोर्ट और घरेलू बजट पर पड़ने वाला है।

भोपाल में पेट्रोल 109.70 पहुंचा

राजधानी भोपाल में पहले पेट्रोल 106.56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था, जो अब बढ़कर 109.70 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल 91.93 रुपए से बढ़कर 95.04 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।

बड़े शहरों में क्या थे पुराने दाम, अब कितने हुए

इंदौर

पेट्रोल पहले: 106.48 रुपए

अब: 109.62 रुपए

डीजल पहले: 91.86 रुपए

अब: 94.97 रुपए

ग्वालियर

पेट्रोल पहले: 106.95 रुपए

अब: 110.09 रुपए

डीजल पहले: 92.28 रुपए

अब: 95.39 रुपए

जबलपुर

पेट्रोल पहले: 106.72 रुपए

अब: 109.86 रुपए

डीजल पहले: 92.07 रुपए

अब: 95.18 रुपए

उज्जैन

पेट्रोल पहले: 106.83 रुपए

अब: 109.97 रुपए

डीजल पहले: 92.16 रुपए

अब: 95.27 रुपए

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में आग उगल रहा मौसम, 40 जिलों में लू का कहर, दोपहर में घरों में रहने की सलाह

तेल कंपनियों ने बताया घाटे का दबाव

सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। कंपनियों ने दावा किया है कि वे रोजाना करीब 1000 करोड़ रुपए का घाटा झेल रही थीं।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी पहले संकेत दिए थे कि अगर दाम नहीं बढ़ाए गए तो तेल कंपनियों का घाटा एक तिमाही में 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें-पुराने भोपाल की मस्जिदों पर बढ़ाई सुरक्षा, संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात

अब हर चीज पर दिखेगा असर

पेट्रोल-डीजल महंगा होने के बाद ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ना तय माना जा रहा है। इसका असर सब्जियों, किराना, दूध और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। प्रदेश में पहले से बढ़ती गर्मी और महंगाई के बीच ईंधन के दाम बढ़ने से आम लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *