प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन के बीच बेहतर समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा संगठन ने मंत्रियों के साथ विस्तृत समीक्षा की। रविवार को सीएम आवास पर हुई बैठक में मंत्रियों के प्रभारी जिलों में प्रवास, संगठनात्मक सक्रियता, सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति और विभागीय कार्यों की प्रगति को लेकर सुबह से शाम तक करीब 20 मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा की गई।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मंत्रियों से यह फीडबैक लिया कि उनके प्रभारी जिलों में संगठन की कार्यप्रणाली कैसी है, मंडल और जिला स्तर की बैठकों में उनकी सहभागिता कितनी रही और संगठन के साथ उनका समन्वय किस स्तर पर है। साथ ही यह भी देखा गया कि संगठनात्मक कार्यक्रमों में मंत्रियों की सक्रिय भूमिका कितनी प्रभावी रही। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने विभागीय समीक्षा के दौरान मंत्रियों से पूछा कि प्रभारी जिलों में स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनवाड़ी व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति क्या है। इसके अलावा गेहूं खरीदी सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक कितनी प्रभावशीलता से पहुंच रहा है, इस पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों और सरकार की प्राथमिकताओं पर विभागों ने अब तक कितना काम किया है। मंत्रियों से उनके विभागों की उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजना पर भी जवाब मांगा गया।

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम हाउस पहुंचे ट्विशा के परिजनों ने किया हंगामा, बोले-एमपी में न्याय का भरोसा नहीं, एसआईटी पर सवाल

कोर कमेटी की वर्चुअल बैठक 

इसी दौरान पार्टी की कोर कमेटी की बैठक को लेकर भी जानकारी दी गई। बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग और वर्चुअल बैठकों को बढ़ावा देने की अपील के बाद संगठन ने भी डिजिटल बैठकों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में कोर कमेटी की बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जा रही है। 

ये भी पढ़ें-  MP: भोपाल में त्विषा शर्मा की मौत मामले की जांच के लिए SIT गठित, पूर्व जज और  बेटे पर दहेज प्रताड़ना के आरोप

देर शाम तक की वन-टू-वन चर्चा  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने देर शाम तक करीब 20 मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा कर विभागों और प्रभार वाले जिलों की समीक्षा की। इसमें उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, कैबिनेट मंत्रियों में विजय शाह, प्रहलाद पटेल, विश्वास सारंग, प्रद्युम्न सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, संपतिया उईके, राव उदय प्रताप सिंह, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, इंदर सिंह परमार। वहीं, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, गौतम टेटवाल, नारायण सिंह पवार, लखन पटेल साथ ही राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार शामिल रहे। सोमवार को बचे मंत्रियों के साथ वन टू वन चर्चा कर उनके कामकाज की समीक्षा की जाएगी। 

ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: पांच दिन से मर्चुरी में ट्विशा का शव, एम्स ने खड़े किए हाथ; अब कोर्ट तय करेगा अगला कदम

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का स्वास्थ्य खराब 

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह बैठक में शामिल नहीं हुए। बताया जा रहा है कि उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते वह वन टू वन चर्चा में शामिल नहीं हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed