मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी तेजी से जारी है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रति उपार्जन केंद्र प्रतिदिन स्लॉट बुकिंग की क्षमता बढ़ा दी है। अब किसान एक दिन में पहले से अधिक मात्रा में अपनी फसल बेच सकेंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश में अब तक 3 लाख 5 हजार 422 किसानों से 12 लाख 94 हजार 497 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। इसके बदले एक लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 1333 करोड़ 30 लाख रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। मंत्री ने बताया कि इस बार बड़ी संख्या में किसान गेहूं बेचने के लिए पंजीयन करा रहे हैं। अब तक 7 लाख 33 हजार किसानों ने करीब 30 लाख 52 हजार मीट्रिक टन गेहूं बेचने के लिए स्लॉट बुक किए हैं। किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने प्रति उपार्जन केंद्र स्लॉट बुकिंग क्षमता पहले 1000 क्विंटल से बढ़ाकर 1500 क्विंटल की थी। अब इसे फिर बढ़ाकर 2250 क्विंटल प्रतिदिन प्रति केंद्र कर दिया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों की उपज समय पर खरीदी जा सके।

ये भी पढ़ें-  MP News: 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य, अब सरकार की उत्पादन बढ़ने पर केंद्र से कोटा बढ़ाने की मांग

प्रदेश में गेहूं खरीदी के लिए कुल 3171 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए केंद्रों पर बैठने के लिए छायादार स्थान, पीने का पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा केंद्रों पर बारदाना, तौल कांटे, सिलाई मशीन, कंप्यूटर, इंटरनेट और गुणवत्ता जांच उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। उपज की सफाई के लिए पंखे और छननी जैसी व्यवस्थाएं भी की गई हैं। राज्य सरकार इस साल किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद रही है। इसके साथ राज्य सरकार द्वारा घोषित 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी दिया जा रहा है। इस तरह किसानों को कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि इस वर्ष गेहूं खरीदी के लिए रिकॉर्ड 19 लाख 4 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है, जो पिछले साल की तुलना में 3 लाख 60 हजार अधिक है। सरकार ने इस साल 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य रखा है और अब तक खरीदे गए गेहूं में से 9 लाख 69 हजार 615 मीट्रिक टन गेहूं का परिवहन भी किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें-  एमपी राज्यसभा चुनाव: तमिलनाडु की अविनाशी सीट के नतीजें पर टिका मध्य प्रदेश का सियासी समीकरण

मध्य प्रदेश में अब तक उपार्जित गेहूं का आकड़ा तारीख के साथ  


दिनांक    किसानों की संख्या    उपार्जित गेहूं

15 अप्रैल    42,689    18,97,480 क्विंटल

16 अप्रैल    69,554    30,79,960 क्विंटल

17 अप्रैल    1,30,655    57,13,640 क्विंटल

18 अप्रैल    अवकाश    अवकाश

19 अप्रैल    1,36,237    59,48,980 क्विंटल

20 अप्रैल    1,45,071    63,27,410 क्विंटल

21 अप्रैल    1,88,971    81,76,970 क्विंटल

23 अप्रैल    3,05,422    12,94,497 मीट्रिक टन

ये भी पढ़ें-  सीएम से मिले प्रीतम लोधी: अब कहा- लड़के का जुलूस निकाला तो मैं तैश में आ गया, पार्टी ने अब हमें ट्यूशन दे दी

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *