विजय नगर पुलिस ने मॉल के पास आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दस लाख रुपए नगद, पांच मोबाइल और एक कार जब्त की है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मोबाइल के जरिए इनके नेटवर्क का पता लगा रही है। शनिवार को पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया।

यह भी पढ़ें…

Indore: महिला आरक्षण बिल अटका तो इंदौर में मैराथन हुई निरस्त, निगम के सम्मेलन में निंदा प्रस्ताव

मुखबिर की सूचना पर की घेराबंदी

एसीपी पराग सैनी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को जानकारी मिली थी कि ऑर्बिट मॉल के पास एक कार में दो लोग बैठे हैं और अवैध गतिविधि संचालित कर रहे हैं। पुलिस को जैसे ही इनकी जानकारी मिली, टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को रंगे हाथ धरदबोचा।

मोबाइल रिकॉर्ड से हुआ खुलासा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब दोनों के मोबाइल फोन चेक किए गए तो पता चला कि दोनों आईपीएल के मैच में क्रिकेट सट्टे के दांव लगा रहे थे। इस आधार पर तत्काल उनको मौके से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दस लाख रुपए नगद, पांच मोबाइल फोन और कार को जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपी आकाश बिंदल और प्रियांश जैन निवासी नीमच हैं। दोनों से पूछताछ कर विस्तृत जानकारी निकाली जा रही है।

नेटवर्क खंगाल रही है पुलिस

इधर, बताया जा रहा है कि पुलिस जब्त मोबाइल से इनके नेटवर्क के बारे में जानकारी निकाल रही है। यह बात भी सामने आ रही है कि ये आरोपी कार में घूमकर सट्टा लगाने का काम कर रहे थे, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। वहीं जो दस लाख रुपए इनके पास से बरामद किए गए हैं, उसके स्रोत की भी जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *