इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के पीजी के अंतिम वर्ष के छात्र डॉ. अमन पटेल ने हॉस्टल की पाँचवीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली। 30 वर्षीय अमन ने एमबीबीएस जबलपुर से किया था और आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने इंदौर के मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। अमन पढ़ाई में भी होनहर थे। 

 

रात दो बजे उनका शव चौकीदार ने कॉलेज के हॉस्टल के ब्लॉक नंबर पाँच में देखा। साथियों ने कॉलेज प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है।

पुलिस ने उनके कमरे की जाँच की, फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उनका मोबाइल भी जाँच के लिए जब्त किया गया है, ताकि यह पता चल सके कि मृत्यु से पहले उन्होंने किन-किन लोगों से बात की थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अमन के परिजनों को भी सूचना दी है। अमन ने शाम को ही अपने परिजनों से भी बात की थी। मेडिकल कॉलेज में आत्महत्या का यह सालभर में दूसरा मामला है। इससे पहले एक अन्य छात्र ने फाँसी लगाकर जान दी थी। दोस्तों ने बताया कि अमन शांत स्वभाव के थे और काफी होनहार थे। कुछ महीनों में उनका डिग्री पूरी होने वाली थी।  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *