इंदौर के मेघदूत नगर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और खुद जहर खा लिया। इस घटना के बाद पत्नी के प्रेमी ने भी जहर खाकर जान दे दी। इस प्रेम प्रसंग में तीन लोगों की जानें चली गईं और एक मासूम बच्ची अनाथ हो गई। उस बच्ची के सामने ही पति ने अपनी पत्नी की हत्या की थी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि पहले युवक ने पत्नी के मुंह में जहर जबरदस्ती भरा था, लेकिन जब वह इसमें सफल नहीं हुआ तो फिर उसने गला दबाकर हत्या कर दी।

 

वह शाम से ही इसकी योजना बना रहा था और जहर भी अपने साथ लेकर आया था। खुद आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपने रिश्तेदारों को मोबाइल फोन से मैसेज भी किए थे। युवक की पत्नी रोशनी, पीथमपुर में रहने वाले सतीश सावले से प्यार करती थी और यह बात युवक हल्के वीर को पता चल गई थी।

इसी के चलते उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। सतीश ने भी खंडवा के समीप अपने गांव जाकर जहर खा लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सतीश को जैसे ही दोनों की मौत का पता चला, वह पीथमपुर में अपने मकान में ताला लगाकर गांव चला गया था। आत्महत्या से पहले हल्के वीर ने सुसाइड नोट लिखा था और सतीश पर ब्लैकमेल करने और मारपीट करने के आरोप लगाए थे। सतीश संभावित पुलिस कार्रवाई के कारण भी तनाव में था।

 

बच्ची को ले गए परिजन

हल्के वीर होशंगाबाद के बनखेड़ी गांव में रहता था। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को रिश्तेदार गांव ले गए और वहां अंतिम संस्कार किया। बच्ची को भी परिजन अपने साथ गांव ले गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed