इंदौर शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। महिला से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर करीब 12 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई है। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह फेसबुक पर सक्रिय रहती है। इसी दौरान उसकी पहचान एक युवक से हुई, जिसने खुद को यूनाइटेड किंगडम में रहने वाला बताया। युवक ने अपना नाम मनप्रीत बताया और कहा कि उसके परिवार में कोई नहीं है और वह शादी के लिए लड़की भी देख रहा है। बातचीत के दौरान उसने महिला को अपनी बहन जैसा मानने की बात कही, जिसके बाद दोनों के बीच फेसबुक, व्हाट्सएप और फोन पर लगातार बातचीत होने लगी। कुछ समय बाद आरोपी ने महिला से कहा कि वह जल्द भारत आने वाला है और उसके लिए गिफ्ट के तौर पर सोने के जेवरात और इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां लेकर आएगा। इस बात से महिला काफी खुश हो गई।

पढ़ें: डिंडोरी में तेज रफ्तार का कहर: पहले कार से भिड़ंत, फिर ट्रक में जा घुसी गाड़ी, छात्र की मौत; दोस्त गंभीर

कैसे हुई ठगी?


दरअसल, महिला को दिल्ली एयरपोर्ट से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को कस्टम अधिकारी बताते हुए कहा कि उसका भाई मनप्रीत एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है और उसके बैग में भारी मात्रा में सोने के जेवरात और इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां मिली हैं। आरोपी ने महिला से कहा कि यदि वह उसे जेल जाने से बचाना चाहती है तो अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करने होंगे।

इसके बाद कथित कस्टम अधिकारी ने महिला को 8 बैंक खातों की जानकारी दी। झांसे में आकर महिला ने अलग-अलग खातों में 12 लाख रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर कर दी। पैसे भेजने के बाद जब महिला ने मनप्रीत से संपर्क करने की कोशिश की तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। तब महिला को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *