पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इसे कोई भी समाप्त नहीं कर सकता। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक समाज में सभी वर्गों को समान अवसर नहीं मिलते, तब तक आरक्षण की आवश्यकता बनी रहेगी।

भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित लोधी शौर्य दिवस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उमा भारती ने कहा कि देश में लंबे समय तक सामाजिक असमानता बनी रही है और आरक्षण उसी असमानता को दूर करने का संवैधानिक माध्यम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आरक्षण समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा में लाने का एक जरूरी साधन है।

उमा भारती ने समाज की राजनीतिक भागीदारी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि लोधी समाज की संख्या और योगदान दोनों महत्वपूर्ण हैं और सरकार बनाने में इस समाज की भूमिका अहम रहती है। साथ ही उन्होंने समानता की लड़ाई को आगे बढ़ाने की बात कही।

ये भी पढ़ें: MP कैबिनेट बैठक: प्रदेश के 38,901 आंगनवाड़ी भवन होंगे ‘रोशन’, विकास कार्यों के लिए 26,800 करोड़ की मंजूरी

कार्यक्रम में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने भी समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि देश में लोधी समाज को और बड़ा प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। यहां तक कि उन्होंने लोधी समाज से अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर डाली। 

साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम उमा भारती और कल्याण सिंह को भारत रत्न मिलना चाहिए। प्रीतम लोधी ने जनता से नशा ना करने की अपील भी की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *