ग्वालियर में गेहूं खरीदी केंद्रों पर कलेक्टर ने निरीक्षण किया, किसानों के लिए छाया, पानी, ओआरएस और सुविधाओं के निर्देश दिए। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 24 Apr 2026 10:51:51 AM (IST)Updated Date: Fri, 24 Apr 2026 11:03:06 AM (IST)

ग्वालियर कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों पर खुद तुलवाया गेहूं, किसानों से पूछा- समय पर पैसा मिला या नहीं
रुचिका चौहान ने गुरुवार को डबरा विकासखंड के उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. कलेक्टर ने डबरा क्षेत्र के खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया।
  2. किसानों के लिए छाया, पानी और बैठने की व्यवस्था जरूरी।
  3. ओआरएस, मेडिकल किट और गुड़-चना रखने के निर्देश दिए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने आने वाले एक भी किसान को केंद्र पर परेशानी नहीं होनी चाहिए। भीषण गर्मी को देखते हुए छाया-पानी के साथ ओआरएस और गुड़-चने के प्रबंध पुख्ता रखें। यह निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने गुरुवार को डबरा विकासखंड के उपार्जन केंद्रों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने डबरा क्षेत्र के दो प्रमुख केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांचीं और किसानों से सीधा संवाद किया। जिले में इस समय 38 केंद्रों के माध्यम से गेहूं की खरीदी सुचारू रूप से जारी है। निरीक्षण के दौरान डबरा एसडीएम रूपेश सिंघई सहित राजस्व और खाद्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर सबसे पहले आंतरी ग्राम पंचायत स्थित पार्वती गोपाल वेयर हाउस पहुंचीं।

यहां उन्होंने न केवल व्यवस्थाएं देखीं, बल्कि अपनी मौजूदगी में किसानों का गेहूं तुलवाकर भी देखा ताकि वजन में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। उन्होंने वहां मौजूद किसानों से चर्चा की और भुगतान की स्थिति जानी। कलेक्टर ने उनसे केंद्र से ही मोबाइल पर बात कर फीडबैक लिया।

सरला वेयर हाउस: गर्मी से बचाव के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

इसके बाद कलेक्टर डबरा के समीप सरला वेयर हाउस स्थित खरीदी केंद्र पहुंचीं। जिले में बढ़ते तापमान और हीटवेव की चेतावनी को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि केंद्रों पर ठंडे और स्वच्छ पेयजल के साथ किसानों के बैठने के लिए पर्याप्त छायादार स्थान हो। आपात स्थिति के लिए केंद्रों पर मेडिकल किट और ओआरएस के पैकेट अनिवार्य रूप से रखे जाएं। किसानों की सुविधा के लिए केंद्रों पर गुड़-चना उपलब्ध रहे।

दो हजार किसानों ने बुक किए स्लॉट

खाद्य अधिकारी अरविंद भदौरिया ने बताया कि जिले में उपार्जन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से चल रही है। अब तक लगभग दो हजार किसान अपनी सुविधा के अनुसार तिथि और केंद्र का चयन कर स्लाट बुक करा चुके हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्लाट के अनुसार आने वाले किसानों की उपज की तौल तुरंत की जाए ताकि उन्हें लंबा इंतजार न करना पड़े।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *