भितरवार के करहिया थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर रही गांव के पास खेतों में लगी आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड से मोटरसाइकिल सवार दंपती टकरा गई। …और पढ़ें
_m.webp)
HighLights
- आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड से टक्कर
- पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर घायल
- धुएं के कारण दोनों वाहन अनियंत्रित हुए
नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। भितरवार के करहिया थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर रही गांव के पास खेतों में लगी आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड से मोटरसाइकिल सवार दंपती टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
कहां हुई घटना
घटना रही गांव में सरदारों के गुरुद्वारे के पास बने टपरों और खेतों में लगी आग के दौरान हुई। आग बुझाने के लिए भितरवार नगर परिषद की फायर ब्रिगेड तेजी से रही गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान, करहिया थाना क्षेत्र के रिछारीकला गांव का निवासी बंटी जाटव (40 वर्ष) पत्नी प्रीति जाटव के साथ भितरवार में गैस सिलेंडर भरवाने जा रहे थे।
