Gwalior Rape Case: ग्वालियर में दुष्कर्म के आरोप में कार्य निरीक्षक रूपेश शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 14 Apr 2026 09:05:15 AM (IST)Updated Date: Tue, 14 Apr 2026 09:05:15 AM (IST)

ग्वालियर में दुष्कर्म का आरोपी इंस्पेक्टर मोबाइल बंद कर फरार, गर्भवती महिला की शिकायत पर बर्खास्तगी की तैयारी तेज
दुष्कर्म के आरोप में पुलिस अधिकारी रूपेश शर्मा फरार

HighLights

  1. शादी का झांसा देकर संबंध बनाए
  2. आठ माह की गर्भवती है पीड़िता
  3. विभागीय जांच के बाद बर्खास्तगी संभव

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर में महिला से दुष्कर्म के आरोप में कार्य निरीक्षक रूपेश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया है। मामला सामने आते ही पुलिस मुख्यालय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसे पीटीएस तिघरा से हटाकर मुख्यालय की प्रशासन शाखा में अटैच कर दिया है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने ली जानकारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी कैलाश मकवाना और एडीजी (प्रशिक्षण) राजाबाबू सिंह ने पूरी जानकारी ली है। विभागीय स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है और अधिकारी उसकी बर्खास्तगी की तैयारी में हैं।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुरम में रहने वाली एक विधवा महिला की दोस्ती रूपेश शर्मा से हुई थी। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया।

जब महिला गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उससे दूरी बना ली और संपर्क बंद कर दिया। महिला पिछले दो महीनों से उससे शादी करने के लिए कह रही थी, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। महिला का भी एक बेटा है और वर्तमान में वह आठ माह की गर्भवती है।

एफआईआर दर्ज, मोबाइल बंद

जब आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया, तो महिला ने झांसी रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करते ही जांच शुरू कर दी। एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी का मोबाइल बंद है और वह फरार है।

विभाग में मचा हड़कंप

एफआईआर की सूचना मिलते ही पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया। इस मामले से विभाग की छवि खराब होने पर वरिष्ठ अधिकारी नाराज हैं। इसी कारण विभागीय जांच के बाद सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

सागर में भी जुड़ा पुराना मामला

रूपेश शर्मा पहले सागर और शिवपुरी में पदस्थ रह चुका है। सागर में भी एक युवती से उसके संबंधों को लेकर मामला चर्चा में रहा था। हालांकि उस समय कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई थी, लेकिन पुलिस महकमे में यह जानकारी पहले से थी।

एसपी का बयान

रूपेश शर्मा को एफआईआर के बाद पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया है। मुख्यालय से दोपहर में आदेश आ गया था। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।

-अखिलेश रैनवाल एसपी, पीटीएस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed